अमरूतानी में भाग रहे बदमाश ने पुलिस पर की थी फायरिंग, तड़के 4 बजे हुई मुठभेड़
गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)l राजघाट पुलिस की शनिवार की भोर में गैंगरेप के आरोप में फरार चल रहे बदमाश से मुठभेड़ हो गई। खुद को घिरता देख बदमाश ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। पुलिस के जवाबी कार्यवाई में बदमाश राज निषाद के बाए पैर में घुटने के पास गोली लग गई। पुलिस ने घायल बदमाश को हिरासत में लेकर अस्पताल में भर्ती कराया, जंहा उसका इलाज चल रहा है। पुलिस ने उसके पास से एक तमंचा, एक जिंदा कारतूस व एक खोखा कारतूस बरामद किया है।
जानकारी के अनुसार राजघाट इंस्पेक्टर राजेन्द्र सिंह अपने हमराहियों के साथ भोर में अमरू तानी बगीचे की तरफ गस्त कर रहे थे। इस दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि गैंगरेप में फरार चल रहा बदमाश भाग रहा है। पुलिस ने उसका पीछा कर घेराबंदी कर ली। खुद को घिरता देख बदमाश राज निषाद ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने भी जवाबी कार्यवई करते हुए गोली चलाई। पुलिस की गोली बदमाश के बाएं पैर के घुटने पर लगी और वह गिर पड़ा। जिसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया और अस्पताल में भर्ती कराया। सूचना पर एसपी सिटी कृष्ण कुमार विश्नोई भी अस्पताल पहुचे और जानकारी ली। इंस्पेक्टर राजघाट राजेन्द्र सिंह के अनुसार घायल बदमाश राज निषाद राजघाट के चकरा अव्वल का रहने वाला है। उस पर गैंगरेप, पास्को, रेप, हत्या के 7 केस दर्ज है। वह राजघाट थाने में दर्ज गैंगरेप के मुकदमे में और खोराबार थाने में दर्ज हत्या के मुकदमे में वांछित था। उसपर 10 हजार रुपये का इनाम भी था।
300 वर्ष पुराने बाबा बैजूनाथ धाम मंदिर का हिस्सा ढहा, श्रद्धालुओं में गहरा दुख; प्रशासन…
डीएम ने दिए सघन जांच के निर्देश, बाल श्रमिक मिलने पर होगी कड़ी कार्रवाई महराजगंज(राष्ट्र…
शोक की लहर दो मिनट मौन रख दी गई श्रद्धांजलि गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)कलेक्ट्रेट में तैनात…
अपने दरवाजे पर खड़ी गाड़ी हो तो आपत्ति, सार्वजनिक परिसर में क्यों नहीं? गोरखपुर(राष्ट्र की…
डीएम ने अनाथ बहनों के भविष्य संवारने की पहल की देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी…
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। कीर्ति चक्र विजेता शहीद कैप्टन अंशुमान सिंह की तीसरी पुण्यतिथि पर…