काग्रेस ने कहा 100 दिन पूरे होने पर यात्रा बनी जन आंदोलन-खड़गे

नयी दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने शुक्रवार को पार्टी नेता राहुल गांधी को ‘‘भारत जोड़ो यात्रा’’ के 100 दिन पूरे होने पर बधाई देते हुए कहा कि इस यात्रा ने ‘‘राष्ट्रीय जन आंदोलन’’ का रूप ले लिया है। उन्होंने कहा कि यात्रा शुक्रवार को 100 दिन पूरे कर एक ऐतिहासिक मील का पत्थर साबित हो गई है।  खरगे ने यात्रा के 100 दिन पूरे होने पर एक वीडियो संदेश में कहा कि मैंने इस अवसर पर राहुल गांधी जी को बधाई दी। भारत जोड़ो यात्रा को लाखों लोगों का समर्थन और विश्वास मिल रहा है। यात्रा में हम युवाओं, किसानों, समाज के दबे-कुचले वर्गों, महिलाओं और पूर्व सैनिकों से सीधे संवाद कर रहे हैं।’’ 

उन्होंने कहा कि यात्रा मुख्य रूप से तीन मुद्दों पर देश को एकजुट कर रही है- पहला अनुसूचित जातियों, पिछड़े वर्गों और अल्पसंख्यकों के खिलाफ बढ़ते अत्याचारों के मद्देनजर समाज में फैलाई जा रही नफरत के खिलाफ है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस इन अत्याचारों के खिलाफ आवाज उठा रही है। खरगे ने कहा कि पिछले आठ सालों में देश बेरोजगारी और कमर तोड़ महंगाई से जूझ रहा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस इसे लेकर लोगों से सुझाव ले रही है ताकि पार्टी 2024 में देश के लिए अपना आर्थिक एजेंडा तैयार कर सकें। 

उन्होंने कहा कि तीसरा, देश में राजनीतिक तानाशाही का जो दौर आया है और सत्ता की भूखी भाजपा ने जिस तरह संवैधानिक संस्थाओं को कमजोर कर दिया है, हर व्यक्ति अब इसके खिलाफ बोल रहा है। खरगे ने कहा, “भारत जोड़ो यात्रा अब एक राष्ट्रीय जन आंदोलन है। हमें पूरा विश्वास है कि आने वाले वर्षों में हम सभी साथी भारतवासी भारत को एक नई गति और दिशा देने में सक्षम होंगे।

Editor CP pandey

Recent Posts

पशुहारी में रहस्यमय बीमारी से तीन मौतें, केंद्रीय टीम बुलाने की मांग

बलिया (राष्ट्र की परम्परा ) विकासखंड सीयर की ग्राम पंचायत पशुहारी में एक ही परिवार…

5 hours ago

अनंत सिंह के ऐलान से JDU में हलचल! बिहार MLC चुनाव में नीरज कुमार के खिलाफ डॉ. अनुज सिंह को देंगे समर्थन

बिहार (राष्ट्र की परम्परा)। बिहार विधान परिषद (MLC) चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज हो…

16 hours ago

ISRO ने रचा इतिहास: GSLV-F17 से EOS-05 इमेजिंग सैटेलाइट सफलतापूर्वक लॉन्च, PM मोदी बोले- देश के लिए गर्व का पल

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने अंतरिक्ष विज्ञान के क्षेत्र में एक और बड़ी उपलब्धि…

16 hours ago

हिंसक जंगली जानवर ने आंगन में सो रहे युवक को बनाया शिकार, घर के पीछे झाड़ियों में मिला क्षत-विक्षत शव

महबूब नगर गांव में दहशत, ग्रामीणों का वन विभाग के खिलाफ प्रदर्शन; हिंसक जानवर की…

3 days ago