कुशीनगर(राष्ट्र की परम्परा)l जमीन के विवाद में दो पक्षो में जमकर मारपीट हो गईl जिसमे दोनों पक्षो से आठ लोग घायल हो गए। जिनमे से गंभीर रुप से घायल चार लोगों को जिला अस्पताल रेफर किया गया।
जानकारी के मुताबिक तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के बरवा राजा पाकड़ गांव के टोला जमुआन में राजदेव और नागेंद्र यादव पट्टीदार है। इन लोगों के बीच जमीन का विवाद है। इस बात को लेकर दोनों पक्षो में मंगलवार को जमकर मारपीट हुई। जिसमे एक पक्ष से संतोष यादव (29), केशव यादव (25) और सुरभि (15), राजदेव (55) व किरन देव(24)को चोटे आईं।
दूसरे पक्ष से रीता देवी (40) नागेंद्र यादव( 41)और कौशल (11) को चोटे आई। दोनों पक्ष सीएचसी तमकुहीराज इलाज के लिए पहुंचे। जहां प्राथमिक उपचार के बाद चार लोगों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। एसओ ने बताया कि पुलिस मौके पर पहुंची थी, अभी किसी पक्ष ने तहरीर नहीं सौंपी है। तहरीर मिलते ही अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
पीएम मोदी के जन्मदिन पर सपा कार्यकर्ताओं ने बूट पॉलिश कर मनाया ‘बेरोजगार दिवस’ देवरिया…
विश्वकर्मा जयंती और पीएम मोदी के जन्मदिवस पर स्वच्छता अभियान, परमार्थी पोखरे में भाजपा कार्यकर्ताओं…
विहिप स्थापना दिवस पर हिंदू समाज की एकजुटता और सनातन संस्कृति की रक्षा का आह्वान…
गुड मॉर्निंग देवरिया अभियान में पार्कों से स्कूलों तक पुलिस की सतर्कतामॉर्निंग वॉकर्स और बुजुर्गों…
हाटा-देवरिया मार्ग की धीमी प्रगति पर डीएम नाराज, अधिकारियों को लगाई फटकार देवरिया (राष्ट्र की…
भगवान विश्वकर्मा : सृष्टि के दिव्य शिल्पकार और सनातन परंपरा के प्रथम वास्तुविद लेखक :…