जादू टोना के चक्कर में दो पट्टीदारों के बीच जमकर मारपीट, एक की मौत

बलिया(राष्ट्र की परम्परा)l रेवती थाना क्षेत्र अंतर्गत हरिहाकलां में शनिवार की रात जादू टोना के चक्कर में दो पट्टीदारों के बीच जमकर मारपीट हुई। घटना में घायल राजमुनी देवी (65) पत्नी अक्षयलाल शाह की मौत हो गई। वहीं, संतोष शाह (30), सोनू शाह (27), बेबी शाह (25) तथा दूसरे पक्ष के रूपेश शाह (25) घायल हो गए। बताया जा रहा है कि हरिहाकलां गांव निवासी गौरीशंकर शाह की नातिन रूपा की 15 जून को कोलकत्ता (पश्चिम बंगाल) में मौत हो गई थी, जिसका श्राद्घ 30 जून को हरिहाकलां में संपन्न हुआ। गौरीशंकर के परिवार वालों को संदेह था कि राजमुनी देवी पत्नी अक्षयलाल के पूजा पाठ व जादू टोना के चलते रूपा की मौत हुई है। इस बात को लेकर गौरी शंकर शाह के पक्ष लोग कुपित थे। शनिवार की रात इसी बात को लेकर गौरीशंकर शाह के परिवार के लोग लामबंद होकर अक्षय लाल शाह के घर में घुसकर लाठी डंडा से मारपीट करने लगे। इससे राजमुनी देवी सहित परिवार के तीन लोग घायल हो गए। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर लाते समय रास्ते में राजमुनी देवी की मौत हो गई।वहीं, गंभीर रूप से घायल सोनू शाह तथा दूसरे पक्ष के रूपेश शाह को प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। घटना के बाद आरोपित पक्ष के लोग फरार है। वहीं, पुलिस ने मृतका के पुत्र की तहरीर पर सात लोगों के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।पुलिस आरोपितों की गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी है।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

कारीगरी से कारोबार तक: महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने में जुटा महिला व्यापार मंडल

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। व्यापार मंडल उत्तर प्रदेश की इकाई महिला व्यापार मंडल देवरिया की…

2 hours ago

नशे की बढ़ती लत से युवा पीढ़ी का भविष्य खतरे में

नशामुक्त युवा कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने लिया नशे से दूर रहने का संकल्प बलिया (राष्ट्र…

2 hours ago

दादा-दादी दिवस पर दिखा पीढ़ियों का प्यार, बच्चों ने दीं मनमोहक प्रस्तुतियां

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। एकेडमिक ग्लोबल स्कूल, जंगल धूसड़ में दादा-दादी दिवस समारोह हर्षोल्लास और…

2 hours ago

छात्रवृत्ति के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 21 सितंबर

देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)जिला समाज कल्याण अधिकारी सुधीर पाण्डेय ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2026-27 में…

2 hours ago

सिपाही पारितोष मिश्रा की संदिग्ध हालात में मौत, पोखरे से बरामद हुआ शव

बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। बांसडीह कोतवाली में तैनात सिपाही पारितोष मिश्रा का शव सोमवार को…

2 hours ago

लापता सिपाही का पोखरे में मिला शव

बलिया (राष्ट्र की परम्परा ) बांसडीह कोतवाली में तैनात सिपाही पारितोष मिश्रा का शव सोमवार…

3 hours ago