अनुबंध कर्मियों से विद्यालय जांच को लेकर परिवर्तनकारी शिक्षक महासंघ ने दायर की याचिका

पटना(राष्ट्र की परम्परा)
विभाग के तुगलकी फरमान के विरुद्ध परिवर्तनकारी शिक्षक महासंघ ने जबरदस्त आंदोलन का शंखनाद कर दिया है। अनुबंध कर्मियों एवं नियोजित कर्मियों से विद्यालय निरीक्षण का विरोध करते हुए परिवर्तनकारी शिक्षक महासंघ ने उच्च न्यायालय पटना में याचिका दायर कर दी है। जुलाई में ही इस याचिका पर सुनवाई संभावित है।
दूसरी ओर राज्य के नियोजित शिक्षकों को बिना शर्त, राज्य कर्मी का दर्जा दिलाने को लेकर महासंघ कटिबद्ध है। इसके तहत 11 जुलाई 2023 को विधानसभा घेराव एवं सभी विधायकों तथा विधान परिषद सदस्यों के आवास का घेराव शिक्षक करेंगे। उक्त बातें परिवर्तनकारी शिक्षक महासंघ के प्रदेश कार्यकारी संयोजक नवनीत कुमार एवं प्रदेश संगठन महामंत्री शिशिर कुमार पाण्डेय ने संयुक्त रूप से प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा।
नेता द्वय ने बताया कि विभाग द्वारा कराए जा रहे जांच में अनुबंध ,मानदेय एवं संविदा पर कार्य करने वाले कर्मचारियों को लगाया जा रहा है। जिससे शिक्षकों की प्रतिष्ठा धूमिल हो रही है। इसके अलावा शिक्षा विभाग की साख पर भी बट्टा लग रहा है। इसकी गंभीरता को देखते हुए, परिवर्तनकारी शिक्षक महासंघ द्वारा उच्च न्यायालय पटना में मुकदमा दायर किया गया है, जिसका टोकन नंबर सीडब्ल्यूजेसी 13695/2023 है। माह जुलाई में ही इसकी सुनवाई होगी।
दूसरी ओर नियोजित शिक्षकों को बिना शर्त राज्य कर्मी का दर्जा दिलाने को लेकर परिवर्तनकारी शिक्षक महासंघ द्वारा पालीगंज के विधायक सह संरक्षक बिहार शिक्षक संघर्ष मोर्चा संदीप सौरव को 11 जुलाई को होने वाले विधानसभा घेराव हेतु समर्थन पत्र सौंपा गया और विधानसभा घेराव की सफलता के संकल्प को दोहराया गया। नेता द्वय ने बताया कि लाखों की संख्या में शिक्षक 11 जुलाई को सड़कों पर उतरेंगे और विधानसभा के समक्ष जोरदार प्रदर्शन कर अपनी मांगों को बुलंद करेंगे। इसके अलावा राज्य के शिक्षकों के द्वारा सभी विधायकों और विधान परिषद सदस्यों के आवास का घेराव भी किया जाएगा।
प्रदेश मीडिया प्रभारी मृत्युंजय ठाकुर ने बताया कि राज्य के शिक्षक काफी आक्रोशित हैं। उनका आक्रोश 11 जुलाई को सड़कों पर देखने को मिलेगा।
राज्य के नियोजित शिक्षक 11 जुलाई को अपने बहुचर्चित मांग बिना शर्त राज्य कर्मी का दर्जा की प्राप्ति को लेकर पटना की सड़कों को पाट देंगे। शिक्षक अपने मांगो को लेकर आर पार के मूड मे है और यह आंदोलन तब तक चलता रहेगा जब तक सफलता प्राप्त नहीं हो जाती है।

rkpnews@desk

Recent Posts

एफसीआरए 2026: राष्ट्रीय सुरक्षा की ढाल या लोकतांत्रिक स्वतंत्रता पर प्रहार?

फॉरेन कंट्रीब्यूशन (रेगुलेशन) अमेंडमेंट बिल 2026: संप्रभुता, सिविल सोसाइटी और लोकतंत्र के बीच संतुलन का…

14 minutes ago

देवरिया-कुशीनगर में निवेश की बयार: बड़े उद्योगपतियों ने दिखाई दिलचस्पी

पूर्वांचल की तकदीर बदलने की तैयारी: देवरिया में निवेशकों का महामंथन देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)।पूर्वांचल…

22 minutes ago

तेज रफ्तार ट्रेलर की टक्कर से कार क्षतिग्रस्त, बाल-बाल बचे पिता-पुत्र

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्र के मगहर हाईवे पर…

33 minutes ago

सूचना का अधिकार अधिनियम के प्रभावी क्रियान्वयन पर जोर, 30 दिन में सूचना देना अनिवार्य

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। राज्य सूचना आयुक्त राकेश कुमार ने मेहदावल तहसील में…

43 minutes ago

प्रबंधक ने ग्रीष्मकालीन यात्रियों की सुविधाओ का व्यापक निरिक्षण किया

वाराणसी(राष्ट्र की परम्परा)l मंडल रेल प्रबंधक वाराणसी आशीष जैन ने 04 अप्रैल,2026 शनिवार को ज्ञानपुर…

1 hour ago

सम्पूर्ण समाधान दिवस में 172 शिकायतों की सुनवाई, 22 का मौके पर निस्तारण

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के मेहदावल तहसील में जिलाधिकारी आलोक कुमार की…

1 hour ago