सशस्त्र सीमा बल द्वारा ग्रामीण क्षेत्र में किया गया वृक्षारोपण कार्यक्रम

प्रकृति के सृजन से ही धरती पर मानव जीवान संभव है: कमान्डेंट

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा) वन महोत्सव के उपलक्ष्य में नानपारा मुख्यालय 59वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल के कमान्डेंट शक्ति सिंह ठाकुर नेतृत्व में ग्राम अगाईया में वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। वृक्षारोपण दौरान 59वीं वाहिनी के कार्मिक एवं क्षेत्रीय ग्रामीण द्वारा 100 फलदार एवं छायाचित्र पौधे लगाए गए जिसमे वाहिनी के अधिकारी व बलकर्मियों के साथ संप्रभात ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक वृक्षारोपण में शामिल रहे। शक्ति सिंह ठाकुर, कमान्डेंट 59वीं वाहिनी ने पर्यावरण के प्रति लोगों को जागरूक करते हुए बताया कि वर्ष 2023 में 59वीं वाहिनी को 23000 पौधे लगाने का लक्ष्य मिला है जिसमें से अबतक 8200 पौधे लगाने का लक्ष्य पूरा हुआ है, साथ ही उन्होंने यह भी ग्रामीणों को अवगत कराया की पर्यावरण के सुरक्षा के लिए प्रत्येक व्यक्ति को वृक्ष अवश्य लगाना चाहिए। साथ ही उसकी देख-भाल करना भी हमारा कर्तव्य है जिससे हमारी आने वाली पीढ़ी को स्वस्थ्य पर्यावरण एवं जलवायु प्राप्त हो सकें । पेड़ ही हमारे सच्चे मित्र की तरह अच्छे पर्यावरण को स्वास्थ्य एवं सुरक्षित रखने में योगदान प्रदान करते है , इसलिए हमें अधिक से अधिक पौधारोपण और पर्यावरण को प्रदूषित होने से बचाना चाहिए क्योकि प्रकृति के सृजन से ही धरती पर मानव जीवान संभव है।इस कार्यक्रम के दौरान शेखर बजाज उप कमांडेंट डॉ. विकास कुमार सिंह उप कमांडेंट (पशु चिकित्सा), निरीक्षक (प्रशासन) मदन लाल, ग्राम प्रधान मैकू लाल वर्मा, संप्रभात ग्रामीणों के साथ वाहिनी के अधीनस्थ अधिकारी एवं अन्य कार्मिक उपस्थित रहे।

rkpnews@desk

Recent Posts

RRB NTPC परीक्षा के अभ्यर्थियों को बड़ी राहत, गोरखपुर-लखनऊ और वाराणसी रूट पर चलेंगी स्पेशल ट्रेनें

रेलवे का बड़ा फैसला, परीक्षा अवधि में अनारक्षित विशेष ट्रेनों का संचालन; हजारों अभ्यर्थियों को…

5 hours ago

UP Weather Update: नोएडा-वाराणसी समेत 25 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट, लखनऊ में मौसम रहेगा साफ

पश्चिमी और पूर्वी यूपी में बदला मौसम, कई जिलों में गरज-चमक और तेज हवाओं के…

5 hours ago

पटना के मसौढ़ी में पुलिस टीम पर फायरिंग, SHO और ASI घायल; इलाके में हाई अलर्ट

अपहरण की सूचना पर पहुंची पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़, एक बदमाश के घायल…

5 hours ago

मुहर्रम को लेकर गोरखनाथ पुलिस अलर्ट पीस मीटिंग कर पुलिस ने दिए कड़े निर्देश

अपील-परंपरागत तरीके से पूर्व की भांति इस बार भी मुहर्र मनाएंगे गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)l मुहर्रम…

16 hours ago

प्रेस क्लब के मंच पर विकास और कानून व्यवस्था पर मंथन

डीएम दीपक मीणा बोले—गोरखपुर तेज़ी से बदल रहा, चुनौतियों के बीच विकास की नई रूपरेखा…

17 hours ago

कलश यात्रा में उमड़ी आस्था, श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का हुआ मंगलारंभ

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। स्वर्गीय सोनमती देवी की पावन स्मृति में जिले ग्राम रजहीनवा, पोस्ट-कुसम्हिया…

17 hours ago