खुले में बिक रहे मांस का हिन्दू जागरण मंच ने किया विरोध

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)|
देवाधिदेव महादेव के प्रिय श्रावण मास के दौरान सड़कों पर बिक रहे मांस पर मुख्यमंत्री के आदेशों को दरकिनार कर जिले के आलाधिकारी उस पर मौन साधे हैं। श्रावण मास में मुख्यमंत्री का यह आदेश कि श्रावण मास में खुलेआम मांस की बिक्री पर प्रतिबन्ध लगाया जाए l जिससे महादेव का जलाभिषेक करने जा रहे कांवरियों को किसी प्रकार की कठिनाईयों का सामना न करना पड़े l लेकिन जिले के आलाधिकारियों की नजर इस पर पड़ती नहीं दिख रही है जिससे कांवरियों को जलाभिषेक करने में तमाम कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है।
इस मामले में हिन्दू जागरण मंच के जिलाध्यक्ष धनन्जय सिंह एडवोकेट ने कहा है कि श्रावण मास शुरू होने के लगभग एक सप्ताह बीतने को है आज श्रावण मास का प्रथम सोमवार है लेकिन शहर के रोडवेज,कचेहरी रोड,काजीपुरा चांदपुरा आदि आदि स्थानों पर आज भी खुले में मांस की बिक्री की जा रही है जिसके कारण शिवालयों में जाने वाली महिलाओं एवं कांवर यात्रियों को काफी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि यदि इसके बाद भी जिला प्रशासन के कानों में जू नहीं रेंगता है तो उत्तर प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से अधिकारियों की शिकायत करेंगे। उन्होंने जिला सह संयोजक हरजीव अग्रवाल एवं धनन्जय शर्मा को पूरे श्रावण मास में कांवरियों एवं शिव भक्तों को हो रही समस्याओं के लिए हिन्दू जागरण मंच का जिला प्रभारी एवं सह प्रभारी बनाया है। जिलाध्यक्ष ने हरजीव अग्रवाल एवं धनन्जय शर्मा का मोबाइल नम्बर 9415335387, 9454716214 जारी कर कहा कि यदि कांवरियों को किसी प्रकार की समस्या आती है तो वे प्रभारी एवं सह प्रभारी से सम्पर्क कर अपनी समस्याओं का समाधान कर सकते हैं।

rkpnews@somnath

Recent Posts

हिंसक जंगली जानवर ने आंगन में सो रहे युवक को बनाया शिकार, घर के पीछे झाड़ियों में मिला क्षत-विक्षत शव

महबूब नगर गांव में दहशत, ग्रामीणों का वन विभाग के खिलाफ प्रदर्शन; हिंसक जानवर की…

1 day ago

बहराइच में दिनदहाड़े चेन स्नैचिंग: ई-रिक्शा से जा रही महिला का मंगलसूत्र छीनकर भागे बाइक सवार बदमाश, CCTV में कैद हुई वारदात

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। मटेरा थाना क्षेत्र में बाइक सवार बदमाशों ने दिनदहाड़े चेन स्नैचिंग…

1 day ago

देवरिया में सनसनी: ओवरब्रिज पर महिला पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला, राहगीरों ने बचाई जान

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। देवरिया शहर के मालवीय रोड ओवरब्रिज पर सोमवार को उस समय…

3 days ago

अमेरिकी हमले से भड़का ईरान, जॉर्डन में अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर दागीं बैलिस्टिक मिसाइलें

तेहरान/वॉशिंगटन (राष्ट्र की परम्परा)। अमेरिका और ईरान के बीच तनाव एक बार फिर खतरनाक स्तर…

3 days ago

अंकित बालियान हत्याकांड: 5 दिन बाद शामली पुलिस का बड़ा एक्शन, एनकाउंटर में सुमित और मोहित ढेर

शामली (राष्ट्र की परम्परा)। हरियाणवी गायक अंकित बालियान हत्याकांड में शामली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई…

3 days ago