उगते सूरज को अर्घ्य देकर व्रती महिलाओ ने तोड़ा छठ महा व्रत


बघौचघाट/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। उगते हुए सूरज को अर्घ्य देने के साथ ही शुकवार को चार दिवसीय छठ महापर्व संपन्न हुआ।व्रती महिलाओं ने उगते हुए सूर्य को अर्घ्य देकर परिवार और संतान की खुशहाली और उनकी लंबी उम्र की कामना किया।आधी रात से ही व्रती महिलाओं के साथ उनके परिवार के लोग गाजे-बाजे के साथ छठ घाटों पर पहुंचने लगे।व्रती महिलाओं ने छठ मैया की वेदी पर पूजा -अर्चना के साथ ही परिवार के अन्य सदस्यों ने भी कपूर,अगरबत्ती जलाकर मन्नत मांगी।छठ माता की पूजा करने के उपरांत नदी घाट और पोखरे के पानी में खड़े होकर व्रती महिलाएं भगवान भास्कर के उदय होने का इंतजार करती रहीं।सुबह सूर्योदय होने पर व्रतियों ने भगवान सूर्य को अर्घ्य दिया।इसके साथ ही निर्जला महाव्रत संपन्न हुआ।तत्पश्चात इसी क्रम मे छठ घाटों पर ग्राम प्रधान मेंदीपट्टी गिरजा लाल श्रीवास्तव के साथ ही क्षेत्र के सभी ग्राम प्रधानों द्वारा छठ घाटों को भव्य ढंग से सजाया गया था।
गूंजते रहे छठ गीत।
केलवा के पात पर उगे ले सुरुज देव…,बांस की बहंगिया बहंगी लचकत जाए… आदि छठ गीत तड़के गूंजने लगे। पकहां घाट,बघौचघाट,मेंदीपट्टी छठ घाट,मलसी, पचरुखिया,कोईरी पट्टी,कुर्मी पट्टी,देवरिया घूस,बिंदही, मोतीपुर,ओली पट्टी,तुर्क पट्टी,रामनगर,कोटवा मिश्र, बसडिला,सेमरी, सखनी,विशुनपुरा बाजार आदि घाटों पर तड़के तीन बजे से ही श्रद्धालुओं की आवाजाही से सड़कें गुलजार हो गईं।पूरी रात छठ घाट रोशनी से नहाए नजर आए।इस दौरान श्रद्धालुओं की भारी भीड़ संभालने के लिए थाना प्रभारी प्रदीप कुमार अस्थाना पर्याप्त संख्या में पुलिस बल के साथ तैनात रहे।

Karan Pandey

Recent Posts

अब हर दुकान पर दिखेगा डस्टबिन, नहीं तो देना होगा जुर्माना

डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन जल्द शुरू कराने की तैयारी, डीएम ज्ञानेंद्र सिंह ने सफाई व्यवस्था को…

1 hour ago

जनहित के सवालों पर जवाब चाहिए, टालमटोल नहीं

ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन ने डीएम को सौंपा ज्ञापन, विभागीय पक्ष और कार्रवाई की जानकारी उपलब्ध…

1 hour ago

सांकेतिक भाषा सीखेगी गोरखपुर पुलिस, विशेष जरूरत वाले लोगों से संवाद होगा आसान

पुलिस लाइन में एक दिवसीय कार्यशाला, विशेषज्ञ प्रशिक्षकों ने पुलिसकर्मियों को दिया व्यावहारिक प्रशिक्षण गोरखपुर…

2 hours ago

निर्माण कार्य के चलते खोराबार बाईपास चौराहे पर भीषण जाम

बारिश के बीच 500 मीटर तक वाहनों की कतार, दोपहिया वाहन चालक सबसे अधिक परेशान…

2 hours ago

तनाव-अवसाद से जूझ रहे युवाओं से न बनाएं दूरी, संवाद से लौटेगा जीवन में उजाला: डॉ. अमरेन्द्र

मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम में तनाव, अनिद्रा और नशे के दुष्प्रभावों पर हुई चर्चा संत…

2 hours ago