Categories: Uncategorized

चकबंदी समिति का हुआ गठन चकबंदी अधिकारियों का रहा अहम योगदान

गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)
प्रदेश के मुखिया मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व चकबंदी आयुक्त भानु चंद गोस्वामी की मंशा है कि हर गांव का चौमुखी विकास किया जाए गांव का चौमुखी विकास तभी संभव है, जब गांव का चकबंदी हो सके। शासन स्तर पर 2023 में अनेक गांवों का चकबंदी कराने के लिए नोटिफिकेशन जारी किया गया था, लेकिन सहजनवा तहसील अंतर्गत खीरीडांड में चकबंदी समिति का गठन न होने से चकबंदी की प्रक्रिया पूरी नहीं हो पा रही थी। बंदोबस्त अधिकारी चकबंदी शशिकांत शुक्ला के निर्देशन में चकबंदी अधिकारी धीरेंद्र जीत सिंह, चकबंदी अधिकारी माया शंकर सिंह, खीरीडांड गांव पहुंचकर सूझबूझ का परिचय देते हुए ग्राम सचिवालय खीरीडांड पर चकबंदी कमेटी गठन को लेकर खुली बैठक बुलाई, इस दौरान सैकड़ो किसान बैठक में सम्मिलित हुए। चकबंदी अधिकारी धीरेंद्र जीत सिंह ने चकबंदी के बारे में किसानों को विस्तार से जानकारी देते हुए उन्होंने कहा कि चकबंदी होने से किसान का विकास होता है। सभी बिखरे चक को एक स्थान पर कर दिया जाता है। चक तक पहुंचने के लिए चक रोड बनाया जाएगा, पानी के लिए नालियां बनाई जाएगी यह चकबंदी होने से हासिल होती है। चकबंदी अधिकारी के बातों को सुनकर ग्राम वासियों ने चकबंदी कमेटी गठन करने के लिए राजी हो गए। बैठक में सर्वसम्मति से ग्राम प्रधान खीरीडांड विजय कुमार निवासी डोमनडांड को चकबंदी समिति का अध्यक्ष घोषित किया, तत्पश्चात सर्वसम्मति से चकबंदी समिति के सदस्यों का चुनाव ग्रामवासियों ने त्रिवेणी ,जमुना उर्फ विश्वनाथ, माधुरी, अच्छेलाल, साबिर निवासी खीरीडांड को चुना। चकबंदी समिति के गठन हो जाने से चकबंदी की प्रक्रिया जल्द से जल्द पूर्ण की जाएगी, जिससे गांव का चौमुखी विकास हो सकेगा। इस दौरान एसीओ, लेखपाल, कानूनगो ने अपनी अहम भूमिका निभाई।

rkpshomnath

Recent Posts

दुष्कर्म के आरोप से गरमाया अयोध्या, पीड़ित परिवार ने पुलिस पर लगाए देरी के आरोप

अयोध्या में नाबालिग से दुष्कर्म के आरोप में 50 दिन बाद FIR, पुलिस पर देरी…

54 minutes ago

कुंड पार करने की जिद बनी जानलेवा, गहरे पानी में समाया 35 वर्षीय युवक

सांकेतिक शर्त ने ली युवक की जान, पिशाचमोचन कुंड में डूबा 35 वर्षीय राजू वाराणसी…

1 hour ago

ताजमहल परिसर में बंदरों का हमला, 83 वर्षीय विदेशी पर्यटक समेत दो घायल

आगरा (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। ताजमहल घूमने पहुंचे पर्यटकों की सुरक्षा को लेकर एक बार…

1 hour ago

PWD की ई-टेंडरिंग पर ठेकेदारों की आपत्ति, बोले- गलत शर्तों से प्रभावित हो रही निविदा प्रक्रिया

PWD की ई-टेंडरिंग व्यवस्था पर ठेकेदारों ने उठाए सवाल, जिम्मेदारी तय करने की मांग लखनऊ…

7 hours ago

प्रसव के बाद महिला की मौत, न्यू इंडिया हॉस्पिटल सील; पहले भी दो बार कार्रवाई का स्थानीय लोगों का दावा

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। मिहींपुरवा के सुजौली थाना क्षेत्र के कैलाशपुरी निवासी करिश्मा की प्रसव…

8 hours ago

आयुर्वेद दिवस पर प्रभात फेरी, जड़ी-बूटियों के औषधीय गुणों से कराया परिचित

बलिया (राष्ट्र की परम्परा ) 50 बेड के आयुष अस्पताल चितबड़ागांव में बुधवार को 11वां…

8 hours ago