Tuesday, March 3, 2026
HomeUncategorized"विकसित कृषि संकल्प अभियान 2025" से समृद्ध होंगे किसान

“विकसित कृषि संकल्प अभियान 2025” से समृद्ध होंगे किसान

बलिया(राष्ट्र की परम्परा)

आत्मनिर्भर भारत की दिशा में देश को 2047 तक विकसित बनाने के लक्ष्य के तहत “विकसित कृषि संकल्प अभियान 2025” की शुरुआत की गई है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 29 मई को लोकभवन से इसका शुभारंभ किया। अभियान के तहत 29 मई से 12 जून तक प्रदेशभर में 10,125 कार्यक्रम आयोजित हुए, जिसमें कृषि वैज्ञानिकों व अधिकारियों ने 21 लाख से अधिक किसानों को जागरूक किया।

गांव-गांव पहुंचकर किसानों को जैविक खेती, मृदा परीक्षण, बीज शोधन, फसल बीमा, जल संरक्षण, ड्रिप सिंचाई, मधुमक्खी पालन, रेशम उत्पादन, फसल अवशेष प्रबंधन जैसी तकनीकों की जानकारी दी गई। ‘लैब टू लैंड’ के नारे के साथ आधुनिक खेती की तकनीकें साझा की गईं।

अभियान के समापन पर प्रगतिशील किसानों को कृषि यंत्र, ट्रैक्टर की चाबी और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। यह प्रयास किसानों की आमदनी बढ़ाने और कृषि को लाभकारी बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments