रबी की फसलों का बीमा करा सकेंगे किसान

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा) जिला कृषि अधिकारी ने बताया है कि प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के क्रियान्वयन के लिये अधिसूचना रबी 2022 जारी कर दी गयी है। फसल बीमा कराने की अन्तिम तिथि 31 दिसम्बर 2022 निर्धारित की गयी है। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना सभी किसानो के लिये स्वैच्छिक कर दी गयी है। जनपद देवरिया में प्रधानमंत्री फसल बीमा हेतु एग्रीकल्चर इन्शोरेन्स कम्पनी ऑफ इण्डिया नामित है तथा अधिसूचित फसल गेहूँ हेतु कृषको द्वारा देय प्रीमियम बीमित राशि का 1.50 प्रतिशत है।
“प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना सभी किसानो के लिये स्वैच्छिक कर दी गयी है। फसली ऋण लेने वाले ऋणी किसान यदि अपनी फसलों का बीमा नही कराना चाहते है तो बैंक शाखा स्तर पर जहाँ से उनको फसली ऋण की सुविधा प्राप्त हुयी है, वहाँ दिनांक 24.12.2022 तक लिखित रूप से अवगत करा दें अन्यथा किसान के खाते से बैंक द्वारा प्रीमियम अनिवार्य रूप से काट लिया जायेगा।” जो कृषक गैर ऋणी है फसल बीमा कराना चाहते है वह नजदीकी जन सेवा केन्द्र से सम्पर्क कर बीमा करा सकते है। फसल नुकसान की स्थिति में कम्पनी के टोल फ्री नम्बर- 1800 889 6868 एवं सम्बन्धित बैंक, कृषि विभाग एवं क्राप इन्श्योरेन्स ऐप के माध्यम से 72 घण्टे के अन्दर फसल नुकसान की सूचना बीमा कम्पनी को पंजीकृत करा दे। अतः किसान भाइयो से निवेदन है कि उपरोक्त से अवगत होते हुए प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना का लाभ उठावें।

rkpnews@somnath

Recent Posts

पंडित गणेशशंकर विद्यार्थी: निर्भीक पत्रकारिता और मानवता के प्रहरी

नवनीत मिश्र भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के इतिहास में गणेशशंकर विद्यार्थी का नाम एक ऐसे जुझारू…

52 minutes ago

Sonia Gandhi Health: अचानक बिगड़ी तबीयत, सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती—राहुल और प्रियंका पहुंचे

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। कांग्रेस की वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद Sonia Gandhi की…

2 hours ago

धर्म परिवर्तन और एससी आरक्षण पर सुप्रीम कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला: संवैधानिक संतुलन या सामाजिक विवाद?

सुप्रीम कोर्ट का फैसला केवल एक कानूनी व्याख्या नहीं, बल्कि भारतीय संविधान की मूल भावना,ऐतिहासिक…

2 hours ago

टीबी के खिलाफ डीडीयू की मुहिम: जागरूकता संग पोषण का संबल

गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के गृह विज्ञान विभाग द्वारा विश्व क्षय रोग…

10 hours ago

डॉ. तूलिका मिश्रा की एआई तकनीक को यूके से पेटेंट, पौधों से औषधीय तत्व पहचानने में मिलेगी नई दिशा

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के वनस्पति विज्ञान विभाग की असिस्टेंट प्रोफेसर…

11 hours ago