अधिसूचना जारी होने से पहले तक बन सकते हैं मतदाता:एडीएम

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा) उप जिला निर्वाचन अधिकारी/एडीएम प्रशासन गौरव श्रीवास्तव ने बताया की स्थानीय निकाय चुनाव हेतु मतदाता सूची का पुनरीक्षण कार्य जारी है। आम मतदाता चुनाव की अधिसूचना जारी होने तक अपना नाम नगर निकाय मतदाता सूची में दर्ज करा सकते हैं।उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि नगर निकाय हेतु मतदाता सूची संबंधित बीएलओ, तहसील एवं कलेक्ट्रेट स्थित पंचस्थानीय निर्वाचन कार्यालय में उपलब्ध है। नागरिक अपना नाम उस सूची में देख सकते हैं तथा लिस्ट में नाम न होने की स्थिति में फॉर्म भरकर बीएलओ, तहसील अथवा कलेक्ट्रेट स्थित पंचस्थानीय निर्वाचन कार्यालय में जमा कर सकते हैं।उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि नगर निकाय की मतदाता सूची विधानसभा की मतदाता सूची से भिन्न होती है। अतः जनपद के सभी 17 नगर निकायों की सीमा में अर्हता धारित करने वाले मतदाता अपने नाम की जाँच अवश्य कर लें।उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि उत्तर प्रदेश नगर पालिका अधिनियम 1916 की धारा 12 च के प्रावधानों के अंतर्गत अधिसूचना निर्गत होने से पूर्व तक अपना दावा एवं आपत्तियाँ संबंधित सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी को दी जा सकती है। राज्य निर्वाचन आयोग अधिसूचना जारी करने के पूर्व तक नामावली में परिवर्धन, संशोधन एवं विलोपन से जुड़े जो भी दावे एवं आपत्तियां प्राप्त होंगी,उनका निस्तारण नामांकन के अंतिम दिन तक किया जाएगा।

rkpshomnath

Recent Posts

हार मिले आयोग गलत, जीत मिली तो वाह!

सत्ता की सियासत, बयानबाजी और लोकतंत्र के दोहरे मापदंड पर तीखा व्यंग्य किसने किसको क्या…

14 minutes ago

वैशाली नाव हादसा: बीच पानी में पलटी नाव, मासूम बच्चियों समेत 13 की मौत से दहला गांव

वैशाली में नाव पलटने से बड़ा हादसा: 13 लोगों की मौत की खबर, मासूम बच्चियों…

6 hours ago

ममता बनर्जी की सुरक्षा में चूक या सियासी विवाद? चाकू बरामद होने के दावे से बंगाल की राजनीति गर्म

सुरक्षा व्यवस्था पर उठे गंभीर सवाल कोलकाता (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। पश्चिम बंगाल की पूर्व…

6 hours ago

आज का इतिहास: 14 अक्टूबर की ऐतिहासिक घटनाएं, जन्मदिन और पुण्यतिथि

14 अक्टूबर का इतिहास: जानिए आज की प्रमुख घटनाएं, महान व्यक्तित्वों के जन्म और पुण्यतिथि…

6 hours ago

रामलीला में गूंजा श्रीराम जन्म का जयघोष, राक्षसों के वध का हुआ भव्य मंचन

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। नगर पंचायत मिहींपुरवा स्थित रामलीला मैदान में श्री रामलीला ट्रस्ट रजिस्ट्रेशन…

10 hours ago