खाद के लिए दर दर भटक रहे किसान

उतरौला/बलरामपुर (राष्ट्र की परम्परा)

रबी की बुआई के लिए डीएपी व यूरिया खाद गन्ना गोदाम व सहकारी समितियों पर नहीं है। किसान खाद के लिए दर दर भटक रहे हैं और सरकारी गोदामों का चक्कर लगा रहे हैं। सहकारी गन्ना समिति उतरौला को खाद खरीद के लिए एक सप्ताह पहले इफ्को कम्पनी को पैसा भेज दिया है लेकिन रेलवे गोदाम पर खाद आकर रैंक न लगने से समिति गोदाम पर खाद नहीं पहुंची है।

भीषण बाढ के जाने के बाद किसानों के सामने रबी फसल की बुआई में खाद बाजारों से नहीं मिल रहा है। किसान डीएपी व यूरिया सरकारी गोदामों में खाद न पहुंचने से किसान खाद के लिए दर दर भटक रहे हैं। सरकार ने किसानों की सुविधा के लिए नियंत्रित मूल्य पर डीएपी व यूरिया उपलब्ध कराने के लिए गन्ना समिति उतरौला व सहकारी समिति के गोदामों पर व्यवस्था की है। गन्ना समिति पर खाद के लिए विभाग ने एक हजार बोरी के खरीद के लिए पैसा इफ्को को भेज दिया है लेकिन अभी तक खाद गन्ना समिति उतरौला को नहीं मिली है। इसी तरह विकास खण्ड उतरौला के सहकारी समिति के गोदामों की हालत बनी हुई है। किसान अभिमन्यु कुमार ने बताया कि समितियों में खाद न आने से खुले बाजार में अधिक कीमत देकर खाद खरीदनी पड़ती हैं। किसान विजय प्रकाश ने बताया कि खाद सरकारी गोदामों पर न मिलने से रही बोआई पिछड़ रही है। हाफिज दयान बताते हैं कि सरकारी गोदामों के कर्मचारियों की लापरवाही से खाद नहीं मिल रही है। किसान पप्पू बताते हैं कि खरीफ फसल बाढ से तबाह हो गई है। अब खाद न मिलने से किसान रबी फसल की बोआई नहीं कर पा रहे हैं। किसान जितेंद्र नाथ चौधरी ने बताया कि सरकारी समितियों पर खाद की किल्लत से किसानों को काले बाजारों में खाद खरीदनी पड़ती है। सहकारी गन्ना समिति उतरौला के खाद गोदाम प्रभारी ने बताया कि खाद के लिए समिति ने पैसा एक सप्ताह पहले भेज दिया है लेकिन खाद की रैंक रेलवे माल गोदाम पर न आने से समिति को खाद नहीं मिल पाई है। रेलवे गोदाम पर रैंक लगते ही समिति खाद को मगाकर किसानों को विक्रय करना शुरू कर देगी।

rkpnews@somnath

Recent Posts

हिंसक जंगली जानवर ने आंगन में सो रहे युवक को बनाया शिकार, घर के पीछे झाड़ियों में मिला क्षत-विक्षत शव

महबूब नगर गांव में दहशत, ग्रामीणों का वन विभाग के खिलाफ प्रदर्शन; हिंसक जानवर की…

2 days ago

बहराइच में दिनदहाड़े चेन स्नैचिंग: ई-रिक्शा से जा रही महिला का मंगलसूत्र छीनकर भागे बाइक सवार बदमाश, CCTV में कैद हुई वारदात

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। मटेरा थाना क्षेत्र में बाइक सवार बदमाशों ने दिनदहाड़े चेन स्नैचिंग…

2 days ago

देवरिया में सनसनी: ओवरब्रिज पर महिला पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला, राहगीरों ने बचाई जान

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। देवरिया शहर के मालवीय रोड ओवरब्रिज पर सोमवार को उस समय…

4 days ago

अमेरिकी हमले से भड़का ईरान, जॉर्डन में अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर दागीं बैलिस्टिक मिसाइलें

तेहरान/वॉशिंगटन (राष्ट्र की परम्परा)। अमेरिका और ईरान के बीच तनाव एक बार फिर खतरनाक स्तर…

4 days ago

अंकित बालियान हत्याकांड: 5 दिन बाद शामली पुलिस का बड़ा एक्शन, एनकाउंटर में सुमित और मोहित ढेर

शामली (राष्ट्र की परम्परा)। हरियाणवी गायक अंकित बालियान हत्याकांड में शामली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई…

4 days ago