तमकुहीराज/कुशीनगर(राष्ट्र की परम्परा)
तमकुहीराज के सीओ, एसडीएम आवास के सामने बने आवास को छोड़कर, बभनौली स्थित गेना सिंह गन्ना शोध संस्थान, के गेस्ट हाउस के सुईट में निवास करते है।
चर्चा का विषय बना हुआ है कि, साहब को तमकुही कस्बे में स्थित सरकारी आवास् रास नही आता हैं, क्योंकि उनके स्टैंडर्ड के हिसाब से यह आवास नही है, इस वजह से वह रिसर्च सेंटर के गेस्ट हाउस के सुईट में नियम के विरुद्ध रह रहे है।
कल शाम को जब गन्ना शोध संस्थान में प्रदेश सरकार के कृषि मंत्री, सूर्य प्रताप शाही पहुंचे तो उन्हें जानकारी मिली कि गेस्ट हाउस के सुईट पर सीओ कब्जा जमाये बैठे है, तो उन्होंने नाराजगी जाहिर करते हुए, उच्चाधिकारियों से आवश्यक कार्यवाही करने का निर्देश जारी किया।सीओ सर्किल में आप सभी अपराध का रफ्तार देख ही रहे है, लेकिन सीओ साहब इन सभी चीजों से बेखबर होकर बस सुईट में आराम फरमाते है।यह चर्चा आम है और उनके मातहत ड्राइवर और गनर, हाइवे पर अपनी ख्याति के अनुसार गाड़ियों के पीछे भागते रहते है। प्रायोजित मुठभेड़ से चर्चा में आये उनके गनर दिब्यमान यादव, जिनकी मूल तैनाती हनुमानगंज थाने पर बताई जा रही है, और उनके जोड़ीदार नीरज सिंह जो इस समय विशुनपुरा थाने पर तैनात है वह दोनो लोग मंगलवार यानी 15 नवम्बर की भोर में एक प्राइवेट बुलेरो पर सवार होकर, पटहेरवा चौराहे पर खड़े नजर आए थे, जिसे बहुत सारे लोगो ने देखा था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दिब्यमान यादव वर्दी में थे और नीरज सिंह सादे ड्रेस में थे।20 दिन पहले तमकुही कस्बे से हुए एटीएम चोरी के मामले में पुलिस कप्तान ने जबाबदेही फिक्स करते हुए पहले एक उपनिरीक्षक सहित चार पुलिसकर्मियों को निलंबित किया थ। उसके बाद थानाध्यक्ष को हटा दिया था और कल चौकी प्रभारी को भी हटा दिया, लेकिन इन लोगो से कम सीओ साहब की भी जबाबदेही नही है फिर भी उन पर कार्रवाई न होना चर्चा में है। क्योकि अब यह भी सार्वजनिक हो गया है कि, साहब को आपराधिक गतिविधियों पर नियंत्रण व प्रभावी कार्यवाही करने के बजाय सुईट में आराम करना ज्यादा पसंद है।कृषि मंत्री के नाराजगी के बाद अब आगे क्या क्या होगा यह देखना दिलचस्प रहेगा।
लेखक: अभिषेक कुमा इतिहास केवल बीते हुए समय की घटनाओं का संग्रह नहीं है, बल्कि…
पंचांग विशेष | बुधवार, 21 अक्टूबर 2026 | दैनिक राशिफल बुधवार का दिन धार्मिक आस्था,…
पटना में 90 फीट के रावण का धू-धूकर दहन! आंखों से निकले अंगारे, मुंह से…
बांकुड़ा/पश्चिम बर्धमान (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। पश्चिम बंगाल में दुर्गा पूजा की महाअष्टमी की रात…
कुशीनगर/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। दशहरे की तैयारियों और मेले की रौनक के बीच चार परिवारों…
गोरखपुर में विजयादशमी पर दिखा गंगा-जमुनी तहजीब का अद्भुत संगम! योगी की शोभायात्रा पर बरसे…