चौधरी चरण सिंह के जन्म दिन पर किसान सम्मान दिवस का आयोजन

गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)
गुरुवार को उप निदेशक कृषि अरविन्द कुमार ने बताया है कि, स्व0 चौधरी चरण सिंह के जन्म दिवस 23 दिसम्बर 2022 के अवसर पर, एनेक्सी भवन सर्किट हाउस में किसान सम्मान दिवस का आयोजन किया जायेगा। इस अवसर पर जनपद स्तर पर कृषि के विभिन्न क्षेत्रो में उत्कृष्ट कार्य करने तथा अधिकतम उत्पादन प्राप्त करने वाले कृषि विभाग से 10, उद्यान विभाग के 8, दुग्ध विकास विभाग से 4, गन्ना विभाग से 4, पशुपालन विभाग से 4, मत्स्य पालन विभाग से 4 कृषकों तथा विकास खण्ड स्तर पर कृषि एवं सहयोगी विभागों के 79 कृषकों सहित कुल 113 कृषकों का चयन किया गया है। जनपद स्तर पर प्रथम पुरस्कार के लिए रू0-7000.00 व द्वितीय पुरस्कार के लिए रू0-5000.00 तथा विकास खण्ड स्तर पर प्रत्येक पुरस्कार के लिए रू0-2000.00 एवं प्रशस्ति पत्र देकर चयनित कृषकों को सम्मानित किया जायेगा। इस अवसर पर जनपद स्तरीय किसान मेला
प्रदर्शनी का भी आयोजन किया जायेगा।

rkpshomnath

Recent Posts

गौरीबाजार में मारपीट के मामले में एक गिरफ्तार, पिस्टल-कारतूस समेत हथियार बरामद

पुरानी रंजिश में मारपीट और पिस्टल तानकर धमकी देने का आरोप, पुलिस ने भेजा जेल…

5 hours ago

बीबीएयू की पहल से स्कूली विद्यार्थियों में बढ़ेगा नवाचार और उद्यमिता का रुझान

जवाहर नवोदय विद्यालय के विद्यार्थियों को स्टार्टअप, पेटेंट और प्रोटोटाइप विकास की दी गई जानकारी…

6 hours ago

हरखपुरा में 3.17 करोड़ रुपये से बनेगा भव्य बारात घर

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। ग्रामीण क्षेत्रों में सार्वजनिक सुविधाओं के विस्तार की दिशा में सिसवा…

6 hours ago

शिक्षक निर्वाचन में महराजगंज में 81.41 प्रतिशत मतदान

3572 में से 2908 मतदाताओं ने डाले वोट, डीएम-एसपी ने चार ब्लॉकों में परखी सुरक्षा…

6 hours ago