आजमगढ़ ( राष्ट्र की परम्परा)
सिधारी थाना क्षेत्र के चंडेश्वर बाजार में गुरुवार की सुबह, कार की चपेट में आकर महिला की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सिधारी थाना के टेउखर गांव निवासी करताल यादव दुर्गा जी इंटर कालेज चंडेश्वर में बतौर अनुचर तैनात है। गुरुवार की सुबह करताल की पत्नी मत्ती देवी (50) चंडेश्वर बाजार किसी काम से गई थी, सड़क पार करने के दौरान कार ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। इस हादसे में मत्ती देवी की मौके पर ही मौत हो गई, हादसे के बाद कार चालक मौके पर ही वाहन छोड़ कर फरार हो गया। सूचना पर सिधारी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं दुर्घटना करने वाले कार को अपने कस्टडी में लेकर थाने चली आयी। मृतक चार पुत्री व एक पुत्र की मां थी। घटना की सूचना घर पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया।
पुलिस टीम पर फायरिंग के बाद जवाबी कार्रवाई, 2 अक्टूबर की रात इंटरलॉकिंग प्लांट से…
गौरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय की तैराकी, फुटबॉल और कबड्डी टीमों के…
महराजगंज(राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी-2026) को…
आईसीएमआर ने दी मंजूरी, नैनोटेक्नोलॉजी आधारित नई दवा विकसित करने पर होगा शोध; रोग से…
महराजगंज(राष्ट्र की परम्परा)।जनगणना- 2027 के द्वितीय चरण के तहत जनसंख्या गणना कार्य को सुचारु, व्यवस्थित…
महिला सिपाही से दुर्व्यवहार के दावे और ग्रामीणों की पिटाई के आरोपों से गरमाया मामला,…