किसानो ने किया जंगल के किनारे खाई खोदने व तार लगाने की मांग

जंगली जानवर कर रहें है सैकड़ों किसानो की फसल नष्ट

खाई खोदने व तार  न लगाने पर आमरण अनशन का दिया चेतावनी

महराजगंज(राष्ट्र की परम्परा)। सदर ब्लाक व मिठौरा ब्लाक के जंगल से सटे दर्जनों ग्राम पंचायतों के किसान इन दिनों जंगली जानवरों से परेशान हैं। लोग रात -रात भर जागकर फसल की रखवाली कर रहे हैं। सैकड़ों की झुंड में नीलगाय, सूअर, बंदर, हिरन जिस भी खेत में घूस रहे हैं, उस खेत की खड़ी फसल तबाह कर दे रहे हैं। फसल को रौंद भी दे रहे हैं। जंगल से निकलने वाले जानवर किसानों की नींद हराम कर दिए हैं।यही नही बागापार, बटौरा, किशोर पुर शंकरपुर, बनहियां, अमरूआं, पिपरा, अवधपुर, लखनपुर सहित की जनता जंगल के किनारे खुला होने के वजह से तथा नेशनल टेक्सटाइल आफ कार्पोरेशन की जमीन खाली होने के वजह से उसी रास्ते से जंगली जानवर नीलगाय, सूअर, बंदर, हिरन तथा बाहर के पशु आकार  ग्रामवासियों की फसल नष्ट कर देते है तथा रात को  सभी ग्राम वासी अपने-अपने खेत पर जागते है फिर भी जंगली, जानवर फसल नष्ट कर देते हैं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार सदर ब्लाक व मिठौरा ब्लाक के ग्राम बागापार के किशोरपुर, बनहियां, अमरुआं, कटहरा गांव के सिवान में फसल चरते बेसहारा पशु  अवधपुर, लक्ष्मीपुर, कोदई पुर, पिपरा, रामपुर, बहेरवां, शिवपुर, शंकरपुर, बटौरा, कटहरा कंचनपुर, रामनगर, रामपुर बुजुर्ग, बेलवा काजी, चांफी टोला, बरगदवां राजा, फुर्सतपुर, केवलापुर खुर्द, अराजी जगपुर, चैरिअहवा, परसिया, परासखांड़, झुंगवा, नाथनगर,बेलभरिया,कम्हरिया ,सोनाड़ी खास ,सोहगौरा ,पिपरिया ,सिहुली परसा ,नक्सा बक्सा ,औराटाऱ,गनेशपुर,सिहपुर  रेहाव आदि गांव जंगल के निकट हैं। रात में जंगली नीलगाय, सुअर, बंदर, हिरन बेखौफ गेहूं, आलू, तिलहन, दलहन के खेत में घुस जाते हैं। फसल की रखवाली के लिए कई किसानों ने खेतों में ही अपना घर बना लिए हैं जिसको लेकर क्षेत्र के किसान जिलाधिकारी से 12 जनवरी2023 को ज्ञापन के माध्यम से मुलाकात करके जंगल के किनारे खुदाई कराकर या तार लगाकर खेतो की फसलों को सुरक्षित करने की मांग किया था और इसी क्रम मे पुन: किसानो ने जिलाधिकारी को ज्ञापन दिया। ज्ञापन देने किसानो मे साबीर अली वीडीसी ,रणविजय चौधरी वीडीसी, उमेश चन्द्र मिश्र, रामसमुझ , शिव शंकर,छेदी वर्मा , हरेन्द्र कुमार सहित दर्जनों किसान मौजूद रहें।

rkpnews@desk

Recent Posts

स्वरोजगार योजनाओं में तेजी लाने और निवेश बढ़ाने पर प्रशासन का फोकस

डीएम ने बैंकों और विभागों को समयबद्ध लक्ष्य पूरा करने के दिए निर्देश, जीबीसी 5.0…

6 hours ago

माय भारत पोर्टल से जोड़ने के लिए डीएम ने सभी विभागों को दिए निर्देश, उत्कृष्ट स्वयंसेवकों को मिलेगा सम्मान

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी आलोक कुमार की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में…

6 hours ago

45वें दीक्षांत समारोह से पहले गांवों में प्रतिभा का उत्सव, ‘मेरी मां’ विषय पर विद्यार्थियों ने दिखाई रचनात्मकता

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के 45वें दीक्षांत समारोह के तहत गोद…

6 hours ago

कस्बा चौकी सिकंदरपुर में जीर्णोद्धारित कार्यालय एवं नई बैरक का लोकार्पण

सिकंदरपुर /बलिया (राष्ट्र की परम्परा) कस्बा चौकी सिकंदरपुर परिसर में शुक्रवार को जीर्णोद्धारित कार्यालय तथा…

6 hours ago

घर के बाहर सो रही महिला की धारदार हथियार से हत्या, गांव में सनसनी

रात में हुए विवाद के बाद वारदात की आशंका,फोरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य, आरोपितों की…

6 hours ago

30 जुलाई तक करें पंजीकरण, बीबीएयू ने जारी किया स्नातक प्रवेश काउंसलिंग कार्यक्रम

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू) ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के स्नातक…

7 hours ago