बलरामपुर(राष्ट्र की परम्परा)। जिला खाद्य विपणन अधिकारी नरेन्द्र कुमार तिवारी ने खरीफ विपणन वर्ष 2023-24 में मूल्य समर्थन योजना के अन्तर्गत धान विक्रय हेतु इच्छुक किसान बन्धुओं से अपील किया है कि किसान भाई धान विक्रय हेतु अपना पंजीयन खाद्य विभाग के वेबसाइट बिेण्नचण्हवअण्पद पर अतिशीघ्र करा लें, ताकि उनके द्वारा घोषित किये गये रकबे का सत्यापन राजस्व विभाग द्वारा किया जा सके।
उन्होंने कहा कि 02 अगस्त को किसानों द्वारा धान विक्रय हेतु किये गये आॅनलाइन पंजीयन की समीक्षा की गयी जिसमें पाया गया कि अभी तक जनपद में मात्र 62 किसानों द्वारा ही धान विक्रय हेतु पंजीयन पोर्टल पर कराया गया है जिसमें तहसील बलरामपुर में 15, तहसील तुलसीपुर में 42 एवं तहसील उतरौला में 5 किसानों द्वारा पंजीकरण कराया गया है, जो काफी अल्प है।
उन्होंने कहा कि किसान भाई धान विक्रय हेतु विभागीय पोर्टल पर तत्काल पंजीकरण करायें और यदि पंजीयन करने में कोई समस्या आती है तो तहसील के सम्बन्धित क्षेत्रीय विपणन अधिकारी/विपणन निरीक्षकों से सम्पर्क कर अपनी समस्या का समाधान किसी भी कार्य दिवस में प्रातः 10ः00 बजे से 05ः00 बजे तक करा सकते है। इस सम्बन्ध में अधिक जानकारी क्षेत्रीय विपणन अधिकारी, बलरामपुर के मो0नं0-9919172772, क्षेत्रीय विपणन अधिकारी, तुलसीपुर-8429711243, विपणन निरीक्षक उतरौला-7007082773 पर ले सकते है।

rkpshomnath

Recent Posts

पूर्व खंड शिक्षा अधिकारी राम प्यारे राम को दी गई भावभीनी विदाई

सोहनाग/सलेमपुर (राष्ट्र की परम्परा)। उच्च प्राथमिक विद्यालय सोहनाग में शनिवार को सलेमपुर ब्लॉक के पूर्व…

7 hours ago

संदिग्ध परिस्थितियों में युवक का शव मिलने से मचा हड़कंप, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

भागलपुर/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। मईल थाना क्षेत्र के पिंडी-भागलपुर मार्ग पर निर्माणाधीन सड़क के समीप…

7 hours ago

बघौली में विकास कार्यों को मिलेगी रफ्तार, 1.50 करोड़ की कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। प्रदेश की डेल्टा रैंकिंग में दूसरा स्थान हासिल करने…

7 hours ago

शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा, 77 प्रतिशत परीक्षार्थियों ने दी परीक्षा

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। जवाहर नवोदय विद्यालय में शैक्षणिक सत्र 2027-28 के तहत कक्षा छह…

7 hours ago

साहित्यकार रामा प्रसाद शुक्ल की पुस्तक ‘कृष्ण और कृष्णा’ का आज होगा विमोचन

प्रभादेवी स्नातकोत्तर महाविद्यालय में सजेगा साहित्यिक समारोह, देश के जाने-माने साहित्यकारों की रहेगी मौजूदगी संत…

7 hours ago

मतदाता सूची में नाम छूटा तो अधिकारियों की तय होगी जवाबदेही

हर बूथ पर 140 नए मतदाता जोड़ने का लक्ष्य, युवा और महिला मतदाताओं के पंजीकरण…

8 hours ago