अकीदत के साथ अदा की गई अलविदा जुमा की नमाज

बघौचघाट/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। माह-ए-रमजान का आखिरी जुमा यानी अलविदा पर क्षेत्र के सभी मस्जिदों में अलविदा जुमा की नमाज के लिए अकीदतमंदों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी।जहा नमाजियों ने अलविदा की नमाज पढ़ी।साथ ही अल्लाह से देश में अमन और चैन कायम रखने की दुआ मांगी।अलविदा जुमा के दिन नमाज की खास फजीलत होती है।इस दौरान थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार अस्थाना सुरक्षा की दृष्टि से क्षेत्र में भ्रमण सील रहे।वहीं सुरक्षा की दृष्टि से क्षेत्र के सभी मस्जिदों पर पुलिस मुस्तैद रही। तपती धूप में रोजेदारों ने भारी तादाद में रमजान माह के आखिरी शुक्रवार को दोपहर में अकीदत के साथ अलविदा जुमा की नमाज अदा की।इस दौरान क्षेत्र के बघौचघाट हाजी मार्केट स्थित जामा मस्जिद,रामनगर,विशुनपुरा बाजार,मेंहांहर्हंगपुर,सेमरी,मस्जिदिया,मुरार छापर,बसडीला मैनुद्दीन,मोतीपुर,आराजी मेंदीपट्टी,बेलवनिया,मलसी खास,रामपुर महुआबारी,बेल्म्हा बाजार,हरफोड़ा, महुआडिहां,श्यामपट्टी,तुर्कपट्टी,बराईपट्टी,सीतापट्टी,शेखपुरा आदि गांव के मस्जिदों में अलविदा जुमा की नमाज अदा करने के लिए नमाजियों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी।जहां सभी ने अकीदत के साथ नमाज अदा की।साथ ही अल्लाह से देश में अमन और चैन कायम रखने की दुआ मांगी।वही मस्जिद के इमाम ने लोगों से शांति के साथ ईद की नमाज अदा करने और उल्लास के साथ ईद पर्व मनाने की अपील की।इस दौरान थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार अस्थाना सुरक्षा की दृष्टि से क्षेत्र में भ्रमणशील रहे।वही सभी मस्जिदों पर पुलिस मुस्तैद रही।

Karan Pandey

Recent Posts

28-30 सितंबर बैंक हड़ताल: पांच-दिवसीय बैंकिंग की मांग पर सरकार और यूनियनों में टकराव

भारतीय बैंकिंग के सामने बड़ा सवाल: काम का बढ़ता बोझ या कर्मचारियों की घटती ताकत?…

2 hours ago

72 घंटे से बिजली गुल, जिले में हाहाकार

मेंहदावल विधायक ने चीफ इंजीनियर को आपूर्ति बहाल करने की दी हिदायत संत कबीर नगर…

2 hours ago

देवरिया में डीएलएड परीक्षा पर कड़ी नजर, 95 परीक्षार्थी रहे अनुपस्थित

डीएलएड परीक्षा में नहीं चला नकल का खेल, 6,538 परीक्षार्थियों ने दी परीक्षा सीसी टीवी…

2 hours ago

अभिजीत दीपके के फैसलों के पीछे कौन? CJP में पर्दे के पीछे की रणनीति का खुलासा, सामने आया ‘मेंटोर’ का नाम

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक और राष्ट्रीय संयोजक…

3 hours ago