सलेमपुर(राष्ट्र की परम्परा)l संविलियन विद्यालय प्यासी में कक्षा 8 वी के उत्तीर्ण छात्र छात्राओं का विदाई समारोह आयोजित किया गया, जिसमें सभी छात्र छात्राओं को मेडल पहनाकर सम्मानित किया गया। कक्षा 6 कक्षा 7 कक्षा 8 में प्रथम द्वितीय और तृतीय श्रेणी में उत्तीर्ण छात्र छात्राओं को अलग से कापी किताब पेन और माला पहनाकर सम्मानित किया गया। तद उपरांत स्कूल चलों अभियान के अन्तर्गत बच्चों को गीत के माध्यम से जागरूक किया गया, और नये नामांकन पर जोर दिया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती की पूजा अर्चना किया गया ततपश्चात कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानाध्यापिका अनिता मिश्रा ने किया। विद्यालय के वरिष्ठ शिक्षक पवन कुमार गुप्ता को प्रधानाध्यापिका अनिता मिश्रा ने विद्यालय के समस्त अध्यापक गण के साथ डायरी पेन देकर, माला पहनाकर सम्मानित किया। ततपश्चात विद्यालय ने सभी छात छात्राओं को भोजन कराया। कार्यक्रम में सभी अध्यापक गण के साथ साथ अभिवावकों की भी उपस्थिति रही।
मेडिकल कॉलेज में जिंदगी और मौत से जूझ रहा गंभीर रूप से घायल वीरेंद्र यादव;…
एसपी अभिजित आर. शंकर ने भटनी थाने में सुनीं जनसमस्याएं, राजस्व और पुलिस की संयुक्त…
एसटीएफ लखनऊ की टीम ने की कार्रवाई, सिकंदरपुर क्षेत्र के रुद्रवार गांव का निवासी है…
घाटों से लेकर पोखरों और जलाशयों तक व्यवस्थाओं का लिया जायजा, श्रद्धालुओं की सुविधा और…
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण कर मनाई देश के प्रथम प्रधानमंत्री की जयंती सलेमपुर/देवरिया (राष्ट्र की…
खांसी की सिरप की एक्सपायरी डेट समाप्त होने पर सिपाही ने जताई आपत्ति, दवाओं के…