Categories: Uncategorized

पूर्व जिला पंचायत सदस्य संजय राणा का निधन, जिले में शोक की लहर

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। भारतीय जनता पार्टी के युवा नेता, पूर्व जिला पंचायत सदस्य संजय राणा का आकस्मिक निधन हो गया। निधन की खबर मिलते ही जिले में शोक की लहर दौड़ गई।
भाजपा के पूर्व विधायक द्वारिका प्रसाद के कनिष्ठ पुत्र, वरिष्ठ भाजपा नेता नित्यानंद के अनुज खलीलाबाद की ब्लॉक प्रमुख प्रमिला देवी के देवर मिलनसार स्वभाव के धनी युवाओं के मध्य लोकप्रिय संजय राणा के निधन की खबर बुधवार अपराह्न आते ही परिजनों सहित शुभचिंतको में शोक की लहर दौड़ गई।
लोग शोक संवेदना व्यक्त करते हुए भगवान से मृत आत्मा की शांति और परिजनों को इस महान दुःख को सहन को करने की शक्ति प्रदान की प्रार्थना कर रहे हैं।
परिवार से मिली जानकारी के अनुसार स्व. राणा का पार्थिव शरीर बुधवार देर शाम पैतृक निवास धमैचा आयेगा। गुरुवार को सरयू के बिरहड़ घाट पर अंतिम संस्कार होगा।
पूर्व जिला पंचायत सदस्य संजय राणा के निधन पर एमएलसी संतोष सिंह, वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. केसी पाण्डेय, परमात्मा प्रसाद मिश्र, भारत तिब्बत समन्वय संघ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रामकुमार सिंह, भाजपा नेता वैभव चतुर्वेदी, जिलाध्यक्ष नीतू सिंह, भास्कर मणि त्रिपाठी, एमएलसी प्रतिनिधि ई. सुधांशु सिंह, चंद्रभान चौबे, इस्तियाक अहमद, गौरव निषाद, ई. अरुण गुप्ता, अत्रेश श्रीवास्तव, अनिता सिंह, डॉ. सोनी सिंह, प्रदीप गुप्त, संदीप कुमार, विशाल सिंह, विनीत मिश्र समेत हजारों लोगों ने शोक संवेदना व्यक्त करते हुए दुःख जताया है।

rkpnews@somnath

Recent Posts

मेदांता गुरुग्राम और लॉज निपाल नं. 38 की पहल

गोरखपुर में सभी नागरिकों के लिए निःशुल्क हेल्थ चेकअप कैम्प 21 और 22 जून को…

22 hours ago

पकड़े गए सड़क पर खड़े ट्रकों एवं स्कूल के बगल से शराब की दुकानको हटाने की उठी मांग

बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l तहसील बरहज मे आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय समानता…

22 hours ago

निर्माणाधीन हाईवे पर हादसो का सिलसिला डम्पर की चपेट में आकर एक की मौत

धूल से आसपास के लोग परेशान, ट्रकों की तेज रफ्तार पर उठे सवाल, भागलपुर/देवरिया(राष्ट्र की…

23 hours ago

मालिक के इंतजार में पोखरी किनारे डटी रही गाय, दर्दनाक हादसे ने झकझोरा गांव

कुशीनगर में दर्दनाक हादसा: पोखरी में डूबने से 50 वर्षीय व्यक्ति की मौत, गाय की…

3 days ago

विकास प्रदर्शनी व जनकल्याणकारी शिविर का प्रभारी मंत्री ने किया शुभारंभ

प्राकृतिक खेती पर कार्यशाला आयोजित संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। केंद्र सरकार के 12…

3 days ago

पुलिस महकमे में आंशिक फेरबदल नवागत आभा सिंह बनीं सीओ कैंट

एसएसपी ने महत्वपूर्ण सर्किल की सौंपी जिम्मेदारी, अरुणकुमार एस को सीओ लाइन का प्रभार गोरखपुर(राष्ट्र…

3 days ago