Friday, February 27, 2026
Homeफिल्मी दुनियामशहूर कॉमेडियन असरानी का 84 साल की उम्र में निधन, लंबे समय...

मशहूर कॉमेडियन असरानी का 84 साल की उम्र में निधन, लंबे समय से थे बीमार

बॉलीवुड (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। भारतीय सिनेमा के दिग्गज और मशहूर कॉमेडियन असरानी का आज निधन हो गया है। 84 वर्षीय अभिनेता लंबे समय से बीमार चल रहे थे। मिली जानकारी के अनुसार, उन्होंने आज दोपहर करीब 3 बजे अंतिम सांस ली।

असरानी ने अपने शानदार अभिनय और कॉमिक टाइमिंग से बॉलीवुड में एक अलग पहचान बनाई थी। उन्होंने शोले, चुपके चुपके, गोलमाल, अभिमान, और हम जैसी सुपरहिट फिल्मों में यादगार भूमिकाएँ निभाईं। उनकी कॉमेडी और संवाद अदायगी आज भी लोगों के दिलों में जिंदा हैं।

फिल्म इंडस्ट्री में असरानी के निधन से शोक की लहर दौड़ गई है। कई सितारों और प्रशंसकों ने सोशल मीडिया पर उन्हें श्रद्धांजलि दी है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments