परिजनों का फूटा गुस्सा, नीतीश सरकार पर लगाए गंभीर आरोप

“इस सरकार में कोई सुरक्षित नहीं, अपराधियों का मनोबल चरम पर”

पटना, (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)
बिहार के चर्चित व्यवसायी गोपाल खेमका की निर्मम हत्या के बाद राज्य में राजनीतिक उबाल तेज होता जा रहा है। विपक्ष के साथ-साथ अब मृतक के परिजन भी खुलकर नीतीश सरकार के खिलाफ आक्रोश जाहिर कर रहे हैं। परिजनों ने कहा कि कानून-व्यवस्था पूरी तरह चरमरा चुकी है और अपराधी बेखौफ होकर घर के बाहर ही नहीं, अब घर में घुसकर हत्याएं कर रहे हैं।

शनिवार सुबह हुई इस सनसनीखेज वारदात के बाद गोपाल खेमका के परिजन फूट-फूट कर रो पड़े। उन्होंने पुलिस प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा, “जिस राज्य में दिनदहाड़े घर के पास हत्या कर दी जाती हो, वहां आम जनता की सुरक्षा की कोई गारंटी नहीं। नीतीश सरकार में अपराधियों का मनोबल इतना बढ़ गया है कि वे अब सीधे घरों पर चढ़कर गोलियां चला रहे हैं। ये जंगलराज नहीं तो और क्या है?”

परिजनों ने यह भी बताया कि गोपाल खेमका को पहले भी धमकियां मिलती रही थीं, लेकिन प्रशासन ने गंभीरता नहीं दिखाई। अब जब उनकी हत्या हो गई है तो पुलिस केवल औपचारिकता निभा रही है।

घटना के बाद आसपास के व्यवसायियों और स्थानीय लोगों में भी जबरदस्त आक्रोश देखा गया। उन्होंने अपराधियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग करते हुए चेतावनी दी कि अगर सरकार ने ठोस कार्रवाई नहीं की, तो वे सड़क पर उतरकर विरोध प्रदर्शन करेंगे।

गौरतलब है कि शुक्रवार देर रात पटना में बाइक सवार अज्ञात हमलावरों ने व्यवसायी गोपाल खेमका की गोली मारकर हत्या कर दी थी। हत्या के बाद से राजधानी में दहशत का माहौल है और आमजन खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं।सरकार और प्रशासन की ओर से अब तक कोई ठोस बयान नहीं आया है, जिससे जनता का गुस्सा और अधिक बढ़ता जा रहा है।

Editor CP pandey

Recent Posts

Iran-Israel तनाव के बीच राहत: IndiGo जेद्दा से चलाएगा 10 स्पेशल फ्लाइट्स

Iran-Israel तनाव: मिडिल ईस्ट में बढ़ते सैन्य तनाव के बीच ईरान समेत कई देशों में…

1 hour ago

Lunar Eclipse 2026: साल का सबसे बड़ा पूर्ण चंद्रग्रहण आज, जानें कहां-कब दिखेगा ‘ब्लड मून’

Lunar Eclipse 2026: आज साल का सबसे बड़ा पूर्ण चंद्रग्रहण (Full Lunar Eclipse) लग रहा…

1 hour ago

IMD का अलर्ट: मार्च–मई 2026 में सामान्य से ज्यादा पड़ेगी गर्मी, लू के बढ़ेंगे दिन

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। India Meteorological Department (IMD) ने मार्च से मई 2026 के…

1 hour ago

United States-Iran तनाव: ट्रंप ने ईरान पर हमले का आदेश देने का किया दावा, परमाणु कार्यक्रम रोकना बताया मकसद

वॉशिंगटन/तेहरान (राष्ट्र की परम्परा)। ईरान की सुप्रीम लीडरशिप को खत्म करने के दावे के बीच…

2 hours ago

3 मार्च को हुए निधन: इतिहास के पन्नों में दर्ज महान हस्तियां

3 मार्च को हुए निधन भारतीय और विश्व इतिहास में विशेष महत्व रखते हैं। इस…

8 hours ago