अमरनाथ यात्रा के दौरान बड़ा सड़क हादसा, चार बसों की टक्कर में 25 श्रद्धालु घायल

फोटो सौजन्य से एजेंसी
रामबन /जम्मू-कश्मीर,(राष्ट्र की परम्परा डेस्क) शनिवार को अमरनाथ यात्रा के दौरान रामबन जिले के चंदरकोट लंगर स्थल के समीप एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। पहलगाम की ओर जा रहे श्रद्धालुओं के काफिले में शामिल चार बसें आपस में टकरा गईं, जिससे कम से कम 25 यात्री घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलते ही प्रशासन और बचाव दल मौके पर पहुंच गया।

यह घटना उस समय हुई जब एक बस के चालक ने ब्रेक फेल होने के चलते वाहन पर नियंत्रण खो दिया। इसी कारण पीछे से आ रही तीन अन्य बसें भी एक-दूसरे से टकरा गईं। भिड़ंत इतनी जबरदस्त थी कि यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई।

न्यूज़ एजेंसी के अनुसार, हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल राहत कार्य शुरू किया। घायलों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। अधिकतर यात्रियों को हल्की चोटें आई हैं, हालांकि कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है।

अधिकारियों ने बताया कि बसों में सवार सभी यात्री अमरनाथ यात्रा के लिए रवाना हुए थे और पहलगाम मार्ग से गुफा की ओर जा रहे थे। दुर्घटना के कारण कुछ समय के लिए यातायात बाधित रहा, जिसे बाद में सामान्य कर दिया गया।

प्रशासन ने दुर्घटना की जांच शुरू कर दी है और संबंधित परिवहन एजेंसियों को सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं। यात्रियों की सुरक्षा को लेकर अमरनाथ यात्रा के दौरान पहले से ही व्यापक इंतज़ाम किए गए हैं, लेकिन इस हादसे ने यात्रियों की सुरक्षा को लेकर सवाल जरूर खड़े कर दिए हैं।

Editor CP pandey

Recent Posts

सरकारी योजना का लाभ पाने का मौका, जरूरी दस्तावेजों के साथ 31 जुलाई को पहुंचें हाटा

कुशीनगर।(राष्ट्र की परम्परा) जनपद के दिव्यांगजनों के लिए राहत भरी खबर है। उत्तर प्रदेश शासन…

20 hours ago

यात्रियों की सुरक्षा के लिए देवरिया स्टेशन पर चला विशेष चेकिंग अभियान

देवरिया रेलवे स्टेशन पर चला सघन सुरक्षा अभियान, डॉग स्क्वाड व बम निरोधक दस्ते ने…

2 days ago

घर में घुसे जहरीले कोबरा ने ली मासूम की जान, 10 वर्षीय सपना की मौत से गांव में मातम

निचलौल रेफर के बाद जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में तोड़ा दम, रेस्क्यू टीम…

2 days ago

बीबीएयू में राष्ट्रीय मीडिया कार्यशाला, जिम्मेदार पत्रकारिता और फैक्ट-चेकिंग पर दिया गया जोर

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू) में शनिवार को जनसंचार एवं पत्रकारिता…

3 days ago

भूगोल की पढ़ाई के खुले नए रास्ते, अब किसी भी संकाय के छात्र ले सकेंगे प्रवेश

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय की विद्या परिषद ने भूगोल विषय की…

3 days ago

भाजपा नेताओं ने कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही का किया भव्य स्वागत

बभनान/बस्ती(राष्ट्र की परम्परा)उत्तर प्रदेश सरकार के कृषि मंत्री एवं पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भाजपा सूर्य प्रताप…

3 days ago