परिजनों का आरोप डॉक्टर की लापरवाही से बच्चे की गई जान

सलेमपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)। नगर पंचायत सलेमपुर स्तिथ ग्राम हडुआ उर्फ औरंगाबाद के निवासी जमशेद आलम ने सामुदायिक स्वास्थ केंद्र सलेमपुर के इमरजेंसी में बैठे डॉक्टर पे लापरवाही का आरोप लगाते हुए बताया की डॉक्टर साहेब एक घंटे बाद अपने कमरे से आए तथा आने के बाद भी मोबाइल मे क्रिकेट मैच देखने में लगे रहे मृतक बच्चे के पिता द्वारा कई बार गुहार लगाने के बाद बच्चे को देखा और इंजेक्शन लगाकर दुबारा मैच देखने लगे ऐसे में बच्चे की मृत्य उसके अगले 10 मिनट के अंदर ही हो गई। मृतक बच्चा सिर्फ दस महीने का था तथा उसका पहले से भी इलाज चल रहा था अचानक रात करीब नौ बजे बच्चे की तबियत खराब हुई आनन फानन मे परिजन सामुदायिक स्वास्थ केंद्र सलेमपुर ले आए जहा डॉक्टर ने उसका प्रथम उपचार किया स्तिथि नाजुक देख देवरिया के लिए रेफर कर दिया हालाकि परिजन का आरोप था की इन सभी प्रक्रिया में इमरजेंसी में बैठे डॉक्टर ने काफी देर कर दी तथा उस दिन चल रहे इंडिया इंग्लैंड का सेमीफाइनल क्रिकेट मैच देखने मे मशगूल थे। बैरहाल अगले दिन परिजन द्वारा स्थानीय पुलिस को मृत्यु का सही कारण जानने के लिए पुलिस को तहरीर दी क्युकी परिजन को ये शक था की डॉक्टर द्वारा क्रिकेट मैच देखने के चक्कर में हाई डोस का इंजेक्शन दे दिया जिससे बच्चे का पूरा शरीर नीला पड़ गया था पुलिस को तहरीर मिलने के बाद पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने की कारवाई की ।

rkpnews@desk

Recent Posts

शोध पात्रता परीक्षा (रेट 2025) का परिणाम जारी

उत्तीर्ण अभ्यर्थियों का साक्षात्कार अप्रैल के तीसरे सप्ताह से गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय…

4 hours ago

पुलिस ने स्मैक के साथ दो को किया गिरफ्तार

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के थाना कोतवाली खलीलाबाद पुलिस ने मादक पदार्थों…

4 hours ago

भीषण आग से गेहूं की तैयार फसल जली, किसानों को भारी नुकसान

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के विकासखंड सांथा के सुकरौली और खजुरी गांवों…

4 hours ago

कूड़ा जलाने से उठे धुएं से बच्चों की तबीयत बिगड़ी, स्थिति नियंत्रण में

कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के तमकुहीराज क्षेत्र में ग्रीनलैंड पब्लिक स्कूल के पास सूखा…

4 hours ago

विदाई समारोह में छात्रों को दी गई उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं

बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l नगरपालिका स्थित बाबा राघव दास भगवानदास महिला महाविद्यालय आश्रम में छात्रों के…

4 hours ago

“नैतिकता से कानून तक: माता-पिता की सेवा न करने पर सैलरी कटौती का नया सामाजिक संदेश”

पिता की देखभाल न करने पर वेतन से 15 प्रतिशत त्वरित कटौती: सामाजिक न्याय,नैतिक जिम्मेदारी…

4 hours ago