चांदीवली में पानी की समस्या जल्द से जल्द सुलझाने का सहायक आयुक्त का आश्वासन

मुंबई (राष्ट्र की परम्परा)l कुर्ला चांदीवली विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न वार्डों में पानी की समस्या को लेकर विधायक दिलीप लांडे के नेतृत्व में गत दिनों कुर्ला एल विभाग कार्यालय पर मोर्चा निकाला गया। इस मौके पर सहायक आयुक्त के सभागार में पानी की समस्या पर गहन चर्चा की गयी। चर्चा के अंत में सहायक आयुक्त धनाजी हेर्लेकर और उनके अधिकारियों के आश्वासन के बाद विधायक लांडे और मोर्चे में आए प्रदर्शनकारी शांत हुए कि “जल समस्या का समाधान जल्द ही किया जाएगा”। बता दें कि कुर्ला के चांदीवली विधानसभा क्षेत्र में बरसात के इस मौसम में काफी दिनों से पानी की गंभीर समस्या बनी हुई है, इस समस्या को ध्यान में रखते हुए स्थानीय नागरिकों की ओर से अनेकों शिकायतें शिवसेना विधायक दिलीप लांडे के पास की गई थी। जिसको संज्ञान मे लेकर इलाके में पहले की तरह जलापूर्ति बहाल करने और मनपा प्रशासन के विरोध में विधायक दिलीप लांडे के नेतृत्व में बुधवार को एल विभाग कार्यालय में एक दिवसीय सांकेतिक अनशन किया गया।. विधायक दिलीप लांडे ने मनपा एल विभाग के सहायक आयुक्त धनाजी हेर्लेकर से पानी की इस समस्या के बारे में जवाब लिया। इस पर सकारात्मक उत्तर देते हुए सहायक आयुक्त धनाजी हेर्लेकर ने आश्वासन दिया कि अगले सप्ताह पानी की समस्या के समाधान के लिए ठोस कदम उठाए जाएंगे। इस अवसर पर विधायक दिलीप लांडे ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि बरसात के मौसम में चांदीवली क्षेत्र में पानी की समस्या के समाधान के संबंध में हम बार-बार संबंधित अधिकारियों से पानी की कमी की शिकायत करते रहे हैं, लेकिन देखने में आया कि कि अधिकारी पानी के मुद्दे को गंभीरता से नहीं ले रहे थे।आखिरकार हमने मनपा एल विभाग कार्यालय तक मोर्चा निकालकर प्रदर्शन किया । इस अवसर पर बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक, शिवसैनिक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

शाही पनीर से दही आलू तक, स्वादिष्ट ग्रेवी बनाने का आसान तरीका

Ai निर्मित राष्ट्र की परम्परा | घरेलू नुस्खेकई बार घर में स्वादिष्ट सब्जी बनाते समय…

4 hours ago

धर्मशाला की भीड़ से दूर नड्डी गांव की सैर, पहाड़ों की खूबसूरती के बीच जानिए विदेशों में कैसे जीवंत है रामलीला की परंपरा

फोटो Ai निर्मित लेखक: गौरव कुशवाहाविशेष प्रस्तुति | पर्यटन एवं संस्कृति बारिश की बूंदें, ठंडी…

6 hours ago

पकड़ी नौनिया बनी ओवरऑल चैंपियन, सोनरा की टीम उपविजेताए

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। क्षेत्रीय बेसिक बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता-2026 में न्याय पंचायत पकड़ी नौनिया के…

8 hours ago

आठवीं की छात्रा खुशी बनी एक दिन की बीएसए, अधिकारियों से लिया कामकाज का हिसाब

वेतन भुगतान से लेकर स्कूलों में भोजन की गुणवत्ता तक की ली जानकारी, समयबद्धता और…

8 hours ago

51.25 रुपये किलो चीनी की बिक्री शुरू आम उपभोक्ताओं को 60 रुपये में देने का दावा

त्रिवेणी शुगर मिल रामकोला के कारखाना प्रबंधक मानवेंद्र राय ने किया शुभारंभ गोरखपुर(राष्ट्र क़ी परम्परा)त्योहारों…

10 hours ago

31 मुकदमों की 1324 लीटर अवैध शराब पर चला पुलिस का बुलडोजर

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। थानों में लंबित माल के निस्तारण को लेकर महराजगंज पुलिस ने…

10 hours ago