छत्तीसगढ़ मॉब लिंचिंग घटना में मारे गए युवकों के परिजनों को न्याय दिलाने की कांग्रेसियों ने की मांग सौंपा ज्ञापन

छत्तीसगढ़ के रायपुर में हुई मॉब लिंचिंग की घटना

सलेमपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)। छत्तीसगढ़ के महासमुंद व रायपुर की सीमा पर यूपी के सहारनपुर निवासी तीन युवकों की मॉब लिंचिंग की घटना में हुई मौत के बाद पीड़ित परिवार के लोगों को उचित न्याय दिलाने की मांग को लेकर अल्पसंख्यक कांग्रेस के जिलाध्यक्ष बदरे आलम के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपति को सम्बोधित ज्ञापन उपजिलाधिकारी के अनुपस्थिति में नायब तहसीलदार गोपाल जी को सौंप कर न्याय दिलाने की मांग की। इस दौरान सम्बोधित करते हुए बदरे आलम ने कहा कि भीड़ द्वारा इन युवाओं की निर्मम हत्या कर दी गई, लेकिन छत्तीसगढ़ सरकार ने अब तक अपराधियों की गिरफ्तारी नहीं किया है, अपराधी खुलेआम घूम रहे हैं।इनको जल्द गिरफ्तार किया जाय। जिला महासचिव डॉ धर्मेन्द्र पाण्डेय ने कहा कि युवाओं की हत्या के मुकदमे में धारा 302 के बजाए 304 में दर्ज कर मुकदमे को कमजोर किया जा रहा है। इसे 302 में दर्ज किया जाए। ब्लॉक अध्यक्ष मार्कण्डेय मिश्र ने कहा कि मरने वाले परिवार के लोगों को उचित मुआवजा दिया जाय व पीड़ित परिवार के एक सदस्य को नौकरी दिया जाए। ज्ञापन सौंपने वालों में जिला महासचिव लालसाहब यादव, प्रेमलाल भारती,सूच्च्नन खान,डॉ याहिया अंजुम, शिवशंकर गौतम, डॉ नरेन्द्र यादव, गंगासागर मिश्र, एकराम अहमद, मो हफीज, मोहम्मद किताबुद्दीन अंसारी, मोहम्मद यासीन अंसारी, मकसूद अहमद,राकेश कुमार, आदि प्रमुख रूप से शामिल रहे।

rkpnews@desk

Recent Posts

शाही पनीर से दही आलू तक, स्वादिष्ट ग्रेवी बनाने का आसान तरीका

Ai निर्मित राष्ट्र की परम्परा | घरेलू नुस्खेकई बार घर में स्वादिष्ट सब्जी बनाते समय…

6 hours ago

धर्मशाला की भीड़ से दूर नड्डी गांव की सैर, पहाड़ों की खूबसूरती के बीच जानिए विदेशों में कैसे जीवंत है रामलीला की परंपरा

फोटो Ai निर्मित लेखक: गौरव कुशवाहाविशेष प्रस्तुति | पर्यटन एवं संस्कृति बारिश की बूंदें, ठंडी…

8 hours ago

पकड़ी नौनिया बनी ओवरऑल चैंपियन, सोनरा की टीम उपविजेताए

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। क्षेत्रीय बेसिक बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता-2026 में न्याय पंचायत पकड़ी नौनिया के…

10 hours ago

आठवीं की छात्रा खुशी बनी एक दिन की बीएसए, अधिकारियों से लिया कामकाज का हिसाब

वेतन भुगतान से लेकर स्कूलों में भोजन की गुणवत्ता तक की ली जानकारी, समयबद्धता और…

10 hours ago

51.25 रुपये किलो चीनी की बिक्री शुरू आम उपभोक्ताओं को 60 रुपये में देने का दावा

त्रिवेणी शुगर मिल रामकोला के कारखाना प्रबंधक मानवेंद्र राय ने किया शुभारंभ गोरखपुर(राष्ट्र क़ी परम्परा)त्योहारों…

12 hours ago

31 मुकदमों की 1324 लीटर अवैध शराब पर चला पुलिस का बुलडोजर

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। थानों में लंबित माल के निस्तारण को लेकर महराजगंज पुलिस ने…

12 hours ago