फेम का विशाल व्यापारी सम्मेलन हुआ आयोजित

व्यापारियों के लिए ₹3000 पेंशन की जल्द होगी घोषणा -सुनील सिंघी

आगरा(राष्ट्र की परम्परा)
फैडरेशन ऑफ ऑल इंडिया व्यापार मंडल, उत्तर प्रदेश द्वारा आयोजित विशाल व्यापारी सम्मेलन होटल सीपी पैलेस, खन्दारी रोड आगरा पर आयोजित किया गया। कार्यक्रम के अंत में फेम के कार्यवाहक जिलाध्यक्ष राजेश खुराना ने सभी आए हुए व्यापारियों को धन्यवाद ज्ञापित किया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रीय व्यापारी कल्याण बोर्ड के चेयरमैन सुनील सिंघी व बोर्ड के सदस्य देवेश रस्तोगी, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष व प्रवक्ता राजेश्वर पेनुअली, केंद्रीय राज्य मंत्री व सांसद प्रोफेसर एसपी सिंह बघेल, विधायक डॉ एस धर्मेश, 12 जिलों के प्रतिनिधि सम्मेलन में प्रतिभा करने बड़ी संख्या में पधारे। साथ ही साथ आगरा की विभिन्न बाजार कमेटियों के पदाधिकारी भी उपस्थित हुए।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि राष्ट्रीय व्यापारी कल्याण बोर्ड के चेयरमैन सुनील सिंघी ने अपने संबोधन में फेम के संस्थापक स्वर्गीय वी के बंसल को याद करते हुए उनकी भूरि भूरि प्रशंसा की तथा व्यापारियों के लिए उनके द्वारा किए गए कार्यों को याद किया एवं उनके द्वारा लगाए हुए पौधे को वृक्ष बनने में फेडरेशन की इकाइयों की भी भूरी भूरी प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि व्यापारियों के लिए 60 वर्ष से ऊपर की उम्र में रुपए 3000 की पेंशन पर सरकार गंभीरता से विचार कर रही है जल्दी यह घोषणा भी हो जाएगी। उन्होंने आगे कहा कि सरकार आपके द्वार पर चलकर आती है व व्यापारियों से रिश्ता बन रहा है एवं इसी से रास्ते निकलेंगे। उन्होंने इसी के साथ नमो ऐप का शुभारंभ किया व उपस्थित व्यापारियों से नमो ऐप से जुड़ने का आह्वान किया एवं घोषणा की के शीघ्र ही राज्य एवं जिला स्तर पर व्यापारी कल्याण बोर्ड की इकाई का गठन किया जाएगा।
इसीक्रम में फैडरेशन ऑफ ऑल इंडिया व्यापार मंडल के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष व प्रवक्ता
राजेश्वर पेनुअली ने अपने भाषण में भूपेंद्र सिंह सोबती को राज्य कल्याण बोर्ड का अध्यक्ष बनाने की मांग की। सम्मेलन में विभिन्न जिलों से आए हुए पदाधिकारियों ने भी अपने जिले की समस्याओं से अवगत कराया।

rkpnews@desk

Recent Posts

बीबीएयू में बेटियों के लिए एनसीसी का बिगुल, 30 अगस्त तक मौका

नेतृत्व और राष्ट्रसेवा की राह पर कदम बढ़ाएंगी छात्राएं, 19 से 22 वर्ष आयु वर्ग…

3 hours ago

सेंट्रल बैंक के स्थापना दिवस पर आरसेटी देवरिया में हुआ भव्य पौधरोपण, “एक पेड़ माँ के नाम” का दिया संदेश

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के स्थापना दिवस के अवसर पर ग्रामीण…

6 hours ago

शहीद शिवराज सोनार की याद में रक्तदान का महाअभियान, एसपी ने की पहल की सराहना

अनूप तिवारी देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। अमर शहीद शिवराज उर्फ सोना सोनार के 84वें शहादत…

7 hours ago

काकोरी ट्रेन एक्शन: पटरियों पर गूंजी वह हुंकार, जिसने अंग्रेजी हुकूमत की नींव हिला दी

सरदार भगत सिंह ने ‘किरती’ में लिखी वीरों की गाथा काकोरी ट्रेन एक्शन केवल सरकारी…

1 day ago

सतत कृषि ही भविष्य की समृद्धि का आधार: भुवनेश्वर नाथ पांडेय

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय के कृषि संकाय में शुक्रवार को "सतत कृषि…

2 days ago

शिक्षक हितों के लिए संघर्षशील नेतृत्व चुनने का समय: डॉ. शरदेन्दु त्रिपाठी

शिक्षक एमएलसी चुनाव: बदलाव की मांग तेज संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। गोरखपुर-अयोध्या शिक्षक…

2 days ago