Categories: Uncategorized

झूठी लूट का पर्दाफाश, पुलिस ने कुछ घंटों में किया घटना का अनावरण

युवक ने ऑनलाइन गेमिंग में हारे ढाई लाख रुपये की भरपाई के लिए रची लूट की कहानी

चिकित्सकीय रिपोर्ट में चोट के कोई ठोस निशान न मिलने पर घटना पर शुरू हुआ शक

महराजगंज(राष्ट्र की परम्परा)। कोतवाली क्षेत्र में एक सनसनीखेज लूट की सूचना पर सक्रिय हुई पुलिस ने महज कुछ ही घंटों के भीतर घटना की परतें खोलते हुए झूठी कहानी का खुलासा कर दिया।

          ग्राम पंचायत बागापार टोला कोदई पुर निवासी जितेंद्र यादव द्वारा दी गई सूचना के अनुसार 29 मई की रात सोनरा गांव के पास दो अज्ञात बाइक सवार बदमाशों ने डंडे से मार कर उससे ₹ 2,22,000 नकद व मोबाइल फोन लूट लिया था। सूचना मिलते ही जिले की पुलिस सतर्क हो गई और तत्काल घटना की गहनता से जांच शुरू कर दी।
     पुलिस अधीक्षक सोमेन्द्र मीना के निर्देश पर एसओजी व स्वाट की संयुक्त टीम ने जांच शुरू की। मौके पर पहुंची पुलिस को न तो कोई संघर्ष के निशान मिले और न ही पीड़ित के शरीर पर कोई बाहरी चोट दिखाई दी।जांच में मामला संदेहास्पद प्रतीत हुआ। पुलिस ने जब पीड़ित के और उसकी पत्नी के बैंक खातों की जांच की तो यह चौंकाने वाला खुलासा हुआ। जितेंद्र यादव ऑनलाइन गेमिंग में लगभग ढाई लाख रुपये हार चुका था। पूछ-ताछ में जब सख्ती बरती गई तो उसने स्वीकार किया कि उसने ही यह झूठी कहानी गढ़ी ताकि अपने परिजनों को गुमराह कर सके। जितेंद्र की निशानदेही पर पुलिस ने कथित लूट में गया बैग बरामद किया। हालांकि मोबाइल बरामद नहीं हो सका। पुलिस का मानना है कि वह मोबाइल घटनास्थल के आसपास किसी राहगीर को मिल गया होगा। महज कुछ घंटों में पुलिस ने इस झूठी लूट की कहानी का भंडाफोड़ कर दिया और आरोपी जितेंद्र यादव के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 231 के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया।
   पुलिस अधीक्षक ने आम जनता से अपील की है कि कोई भी व्यक्ति व्यक्तिगत नुकसान की भरपाई के लिए झूठी सूचनाएं न दे। ऐसा करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। ऑनलाइन गेमिंग की लत किस हद तक व्यक्ति को अपराध की ओर धकेल सकती है।

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में प्र.नि.सत्येन्द्र कुमार राय,उ.नि. अंकित कुमार सिंह, उ.नि. नितेश कुमार, उ.नि. सूरज कुमार, उ.नि. उदयभान यादव, हे.का. समीउल्लाह खां, हे.का. करुणेश सिंह, का. अमित यादव,का. श्याम यादव, उ.नि.योगेश सिंह प्रभारी एसओजी हे.का. अमित कुमार सिंह, हे.का. शैलेन्द्र त्रिपाठी, का. राम आशीष यादव, उ.नि. अखिलेश प्रताप सिंह प्रभारी स्वाट टीम,हे.का.कैलाश द्विवेदी,हे.का. संदीप भाष्कर,का. राजवीर पाठक,का.राजीव यादव,का. दीपक कुमार सिंह शामिल रहें।

rkpshomnath

Recent Posts

राहुल गांधी का छात्र संवाद इंदौर में, जमीन आवंटन पर कांग्रेस और सरकार आमने-सामने

इंदौर में राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम को मिली जमीन, सियासी आरोपों पर…

13 hours ago

तीन श्रद्धालुओं के श्रमदान से जागा प्रशासन

79 सफाईकर्मियों ने संभाली पोखरे की सफाई गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)पूर्वांचल के प्रमुख शक्तिपीठ मां तरकुलहा…

14 hours ago

डर के साए में नहीं, विश्वास के माहौल में हो शिक्षा-प्रदीप कुमार

भागलपुर /देवरियाक्या हमारी शिक्षा व्यवस्था सचमुच बच्चों के सर्वांगीण विकास की दिशा में आगे बढ़…

14 hours ago

निष्पक्ष और निर्भीक पत्रकारिता लोकतंत्र की मजबूती के लिए आवश्यक – नागेन्द्र नाथ शर्मा

ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की बैठक में पत्रकारों की एकजुटता पर जोर सलेमपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा )ग्रामीण…

14 hours ago

आदित्य संकल्प गीत मैं गाता हूँ

हिंदी का साहित्यकार हूँ,हिंदी में कविता लिखता हूँ,पर बैसवारी मेरी बोली है,वह बोली मुझको प्यारी…

15 hours ago

मोती कॉलोनी में मचा हड़कंप, रिलायंस टावर पर चढ़ा युवक

पुलिस-फायर टीम के छूटे पसीने, समझाने में जुटा प्रशासन संतकबीरनगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिला मुख्यालय…

19 hours ago