झारखंड में बच्चा चोरी की अफवाह से हड़कंप: धनबाद, रांची, गिरिडीह समेत कई जिलों में मॉब लिंचिंग जैसी घटनाएं
धनबाद (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)झारखंड में बच्चा चोरी की अफवाह ने एक बार फिर भय और अराजकता का माहौल पैदा कर दिया है। धनबाद, गिरिडीह, कोडरमा और राजधानी रांची समेत कई जिलों में महज शक के आधार पर लोगों को भीड़ ने घेरकर बेरहमी से पीटा। पुलिस की समय पर दखल से कई निर्दोष लोगों की जान बच सकी, लेकिन लगातार बढ़ती घटनाएं कानून-व्यवस्था के लिए गंभीर चुनौती बनती जा रही हैं।
ये भी पढ़ें – इतिहास के पन्नों में दर्ज प्रमुख व्यक्तित्वों की पुण्यतिथि
धनबाद के राजगंज में युवक की पिटाई
धनबाद जिले के राजगंज थाना क्षेत्र के महतोटांड़ गांव में गुरुवार रात झारखंड में बच्चा चोरी की अफवाह के चलते एक अज्ञात युवक को भीड़ ने पकड़ लिया। युवक को लाठी-डंडों से पीटा गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। बीच-बचाव करने पहुंचे स्थानीय मुखिया और सामाजिक कार्यकर्ताओं को भी भीड़ के गुस्से का सामना करना पड़ा।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को भीड़ से छुड़ाकर इलाज के लिए भेजा। पूछताछ में सामने आया कि बच्चा चोरी की कोई पुष्टि नहीं हुई थी। भीड़ में आसपास के कई गांवों के लोग शामिल थे।
ये भी पढ़ें – सड़क हादसा: तेज रफ्तार स्कॉर्पियो की टक्कर से इंटर परीक्षा देने जा रहे छात्र की मौत
गिरिडीह में महिला और अधेड़ को बनाया निशाना
गिरिडीह जिले के बेंगाबाद थाना क्षेत्र के पतरोडीह और फुरसोडीह गांव में भी झारखंड में बच्चा चोरी की अफवाह का असर दिखा। ग्रामीणों ने संदेह के आधार पर एक महिला और एक अधेड़ व्यक्ति को पकड़ लिया और मारपीट की।
पुलिस जांच में स्पष्ट हुआ कि अधेड़ व्यक्ति नशे की हालत में अपने ससुराल जा रहा था, जबकि महिला मानसिक रूप से अस्वस्थ थी। बच्चा चोरी की कोई घटना नहीं हुई थी।
बैंकमोड़ में ट्रांसजेंडर पर हमला
धनबाद के बैंकमोड़ थाना क्षेत्र में सोशल मीडिया पर फैली झारखंड में बच्चा चोरी की अफवाह के कारण एक ट्रांसजेंडर को बच्चा चोर समझकर पीट दिया गया।
पुलिस जांच में पाया गया कि वह व्यक्ति होली के अवसर पर घर-घर शुभकामनाएं दे रहा था। तलाशी में कोई आपत्तिजनक वस्तु नहीं मिली। पुलिस ने मारपीट करने वालों को चेतावनी दी।
ये भी पढ़ें – माह- ए-रमजान शुरू: रोजा और तरावीह की नमाज का सिलसिला आरंभ
कोडरमा में मानसिक रूप से अस्वस्थ युवक पर हमला
कोडरमा जिले के मरकच्चो थाना क्षेत्र के नावाडीह गांव में भी एक युवक को बच्चा चोर समझकर पीटा गया। पुलिस के अनुसार युवक मानसिक रूप से अस्वस्थ प्रतीत होता है और बच्चा चोरी से जुड़ा कोई तथ्य सामने नहीं आया।
रांची के बरियातू में हंगामा
राजधानी रांची के बरियातू थाना क्षेत्र के एदलहातू में तीन वर्षीय बालक को टोटो में ले जाते देख ग्रामीणों ने महिला, चालक और एक अन्य युवक को पकड़ लिया। मारपीट की सूचना पर पुलिस पहुंची और तीनों को बचाया।
महिला ने खुद को गुमला की निवासी बताया और कहा कि वह अपने रिश्तेदारों से मिलने आयी थी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
ये भी पढ़ें – Prince Andrew की गिरफ्तारी से ब्रिटिश राजशाही में हलचल
अभिभावकों में डर, पुलिस की अपील
लगातार फैल रही झारखंड में बच्चा चोरी की अफवाह से ग्रामीणों में दहशत है। कई अभिभावक बच्चों को आंगनबाड़ी या बाहर खेलने भेजने से डर रहे हैं।
पुलिस ने लोगों से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध सूचना की पुष्टि बिना कार्रवाई न करें। आपात स्थिति में 112 पर कॉल करें। कानून हाथ में लेने वालों पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।
अफवाह से बढ़ता मॉब लिंचिंग का खतरा
विशेषज्ञों का मानना है कि सोशल मीडिया पर अपुष्ट संदेश तेजी से फैलने से झारखंड में बच्चा चोरी की अफवाह ने मॉब लिंचिंग जैसी घटनाओं को जन्म दिया है। यह समाज के लिए खतरनाक संकेत है।
जरूरत है सतर्कता, संयम और कानून पर भरोसा रखने की, ताकि निर्दोष लोगों की जान सुरक्षित रह सके।
