सस्ते गल्ले के दुकानदारों से उपभोक्ताओं को छोटे सिलेंडर उपलब्ध कराने की सुविधा शुरू

बलिया (राष्ट्र की परम्परा) प्रदेश सरकार अब गैस माफियाओं और अवैध रिफिलिंग कारोबारी की‌ कमर तोड़ने के उद्देश्य से ‌ आपूर्ति विभाग ने अब सहकारी सस्ते गल्ले के दुकानदारों से उपभोक्ताओं को छोटे सिलेंडर उपलब्ध कराने की सुविधा शुरू किया है।इसी योजना के तहत सुखपुरा इण्डेन ग्रामीण वितरक से कोटेदारों का एक सौ रुपए के स्टाम्प पेपर पर अनुबंधन किया गया।जिसके तहत गैस एजेंसी द्वारा पांच किलो ग्राम का छोटूऔर दो किलो ग्राम का मुन्ना गैस सिलेंडर बुधवार को सुखपुरा के सभी कोटेदारों को पूर्ति निरिक्षक बेरुआरबारी दिलीप सिंह,गैस एजेंसी संचालक राहुल सिंह,आपूर्ती लिपिक चन्द्र प्रकाश यादव द्वारा उपलब्ध कराया गया। सिलेंडर लेने के लिए कोई एक पहचान पत्र जरूरी है।छोटू सिलेंडर की छमता पांच किलोग्राम तथा मुन्ना सिलेंडर की छमता दो किलोग्राम की है।छोटू सिलेंडर के नया कनेक्शन के लिए 1509 रुपए जमा करना पड़ेगा। तथा रिफिलिंग के लिए 565रुपया देना होगा।इसी तरह से मुन्ना नया सिलेंडर लेने के लिए 964 रुपया व रीफिलिंग के लिए 256रूपए देने होंगे। इससे कोटेदारों को प्रति कनेक्शन 45 रुपए की कमीशन होगी।ठेले ,रेहड़ी वाले दुकानों पर अमुमन पांच किलोग्राम के सिलेंडर इस्तेमाल किए जाते हैं।जिसकी रिफलिंग के नाम पर अक्सर दुकानदारों का जमकर शोषण होता है।उनसे मनमाने रेट लिए जाते हैं। इसीलिए ‌जनपद सहित ग्रामीण क्षेत्रों में पांच (छोटू) तथा दो किलो (मुन्ना )क्षमता के कामर्शियल सिलेंडर अपने नजदीकी गैस एजेंसियों के जरिए कोटेदारों के यहां उपलब्ध कराया गया।आगामी आने वाले त्योहार पर छोटू वह मुन्ना की जमकर उपयोग किते जाने की सम्भावना है।इस मौके पर कोटेदार संतोष गुप्ता,सिण्टू सिंह, प्रेमचंद गुप्ता,बब्बन राम आदि दुकानदार उपस्थित रहे।

Editor CP pandey

Recent Posts

मानसून की पहली बारिश में उजागर हुई श्यामदेंउरवा चौराहे की बदहाल जल निकासी व्यवस्था

जाम नालियों से सड़क पर फैला गंदा पानी, एक वर्ष से टूटा पड़ा स्लैब बना…

2 days ago

बिजली विभाग का बड़ा अभियान: 25 बकायेदारों के कनेक्शन काटे, डेढ़ लाख रुपये की वसूली

ओवरलोड पर बिजली उपयोग करने वाले चार उपभोक्ता चिह्नित, बिजली चोरी रोकने को रात्रिकालीन विशेष…

2 days ago

डीडीयू में 42 पाठ्यक्रमों की प्रवेश परीक्षा 30 जून से, अन्य कोर्सों में सीधे प्रवेश 9 जुलाई से

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में स्नातक एवं परास्नातक पाठ्यक्रमों की प्रवेश…

2 days ago

डीएम ने बच्चों को पल्स पोलियो की दो बूंद पिलाकर अभियान का किया शुभारंभ

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी आलोक कुमार ने जिला अस्पताल के एमसीएच विंग…

2 days ago

भाजपा सरकार में बिजली कटौती का रिकॉर्ड टुटा -विजय रावत

जर्जर तार व ट्रांसफॉर्मर के ख़राब होने से विद्युत व्यवस्था ध्वस्त-विजय रावत चौबीस घंटे के…

2 days ago

हल्की बरसात और हल्की हवा मे 10घंटे से ऊपर कट जाती है बरहज की बिजली, जनता परेशान

बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l नगरपालिका क्षेत्र की बिजली की समस्या नगरवासियो के लिए नासूर बन गई…

2 days ago