बलिया( राष्ट्र की परम्परा) विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद उत्तर प्रदेश एवं जिला विज्ञान क्लब बलिया द्वारा संचालित जय विज्ञान रथ को बतौर मुख्य अतिथि जिलाधिकारी सौम्या अग्रवाल ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। एसआरजी आशुतोष कुमार सिंह तोमर ने जय विज्ञान रथ के अंदर मौजूद विज्ञान की सामग्रियों को प्रदर्शित किया, जिसे देखकर जिलाधिकारी ने खुशी जाहिर की।
जिलाधिकारी ने जय विज्ञान रथ को जिले के सभी विद्यालयों में ले जाकर बच्चों को विज्ञान से जुड़े प्रयोगों को दिखाने व अंधविश्वास को दूर करने के लिए कार्यक्रम चलाए जाने पर जोर दिया। उन्होंने टेलिस्कोप एवं सूर्यदर्शी चश्मे द्वारा सूर्य को भी देखने का कार्य किया। जिला विद्यालय निरीक्षक रमेश सिंह ने जिलाधिकारी का स्वागत करते हुए जय विज्ञान रथ की उपयोगिता पर प्रकाश डाला। संचालन जिला विज्ञान क्लब के सह समन्वयक सुधीर कुमार सिंह व आभार व्यक्त समन्वयक अतुल कुमार तिवारी ने किया। इस मौके पर प्रफुल्ल श्रीवास्तव, राकेश सिंह, नीतीश पाण्डेय, सुजीत कुमार सिंह आदि मौजूद रहे।
डिप्टी सीएम केशव मौर्य बोले- डबल इंजन सरकार में विकास को मिली गति लखीमपुर खीरी/लखनऊ,…
जल्द निर्माण नहीं तो होगा उग्रसेन सेतु पर धरना-विजय रावत बरहज /देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)उग्रसेन सेतु…
शाहजहांपुर(राष्ट्र की परम्परा)थाना गढ़िया रंगीन की कृषि भूमि बुधवार 28 अक्टूबर को एक वर्ष के…
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय के कृषि संकाय के विद्यार्थियों ने बुधवार को…
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जनगणना-2027 के द्वितीय चरण की तैयारियों के तहत बुधवार…
पांच वर्ष तक के बच्चों को मिलेगा कॉक्लियर इम्प्लांट योजना का लाभ, विकास भवन में…