कांग्रेस कमेटी ने छ”:सूत्रीय माँग पत्र सौपा

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा) नानपारा ब्लाक काँग्रेस कमेटी बलहा के तत्वावधान मे बाढग्रस्त एवं कटान ग्रस्त क्षेत्रों के पीड़ित बेहाल जनमानस की ज्वलंत समस्याओं,ध्वस्त कानून व्यवस्था,जँगलराज तथा मासूपुर भगडवा मे हुए हाईटेँशन बिजली तार से आधा दर्जन से ऊपर मौते आदि को लेकर गाँधी पार्क नानपारा मे एक दिवसीय सामूहिक उपवास करके उप जिलाधिकारी नानपारा के माध्यम से महामहिम राज्यपाल उत्तर प्रदेश शासन को छ”:सूत्रीय माँगपत्र भेजा गया। उपवास शुरुआत गाँधीपार्क में ध्वजारोहण करके एवं गाँधी जी के चित्र पर माल्यार्पण करके किया गया। उपवास मे मुख्य रुप से शामिल वरिष्ठ कांग्रेस नेता विनय सिंह ने कहा कि विगत 16अक्टूबर को बहराइच जनपद के बाढग्रस्त क्षेत्र मँझारा तौकली में आए उत्तर प्रदेश काँग्रेस कमेटी के अध्यक्ष बृजलाल खाबरी पूर्व सांसद एवं प्रांतीय अध्यक्ष नकुल दूबे पूर्व मंत्री उत्तर प्रदेश शासन के द्वारा दिये गये निर्देशों के पालन मे हम लोग आज बलहा, मिहीपुरवा,नबाबगँज तथा शिवपुर आदि ब्लाको के बाढ व कटान पीडितो की समस्याओं को लेकर गाँधीपार्क नानपारा मे सामूहिक रुप से उपवास कर रहे हैं,उन्होने बेघर बाढग्रस्त किसानो को तत्काल आवास मुहैया कराने,उनके नष्ट हो चुके फसलो,पशुधनो का उचित मुआवजा देने, तथा बाढग्रस्त किसानो के समस्त कर्जे एवं लगान माफ करने व छात्रों की पूरी फीस माफ करने,रबी फसल की बुआई के लिए फ्री बीज व खाद उपलब्ध कराने फ्री चिकित्सा सुबिधा प्रदान करने,बिजली विल माफ करने आदि मागो को जनहित में तत्काल प्रभाव से पूर्ण किये जाने की मांग की उपवास के सँयोजक ब्लाक अध्यक्ष बलहा एहसान वारिस ने मासूपुर भगडवा मे जनभावनाओँ के अनुरूप तत्काल हाईटेँशन बिजली तार हटाकर मृतको के परिजनोँ को दस दस लाख रुपये मुआवजा देने व उनके बच्चो को शिक्षा स्वास्थ्य व रोजगार दिए जाने हेतु पुरजोर माँग की।पूर्व अध्यक्ष काँग्रेस सेवादल इन्द्र कुमार यादव ने जनपद मे ध्वस्त कानून व्यवस्था,जँगलराज पर अँकुश लगाने की माँग की।उपवास मे ब्लाक अध्यक्ष नवाबगँज रामदीन गौतम,मिहीपुरवा के अध्यक्ष विजय पोरवाल,सहकारिता विभाग के जिलाध्यक्ष राम नरेश यादव,शिव कुमार रस्तोगी,एराज हुसैन,बाबू रायनी नगर अध्यक्ष शफीक कुरैसी,न्याय पँचायत अध्यक्ष गुरुगुट्टा शोभाराम चौहान, कृण्ण गोपाल कसेरा, एखलाक अहमद,शाहिदा बेगम,रुख़सार बेगम,बृजेश पाण्डेय,पुष्कर ब्लाक अध्यक्ष सेवादल सहित कई पदाधिकारियोँ ने सम्बोधित करते हुए कहा कि बाढ राहत कार्य में हो रही बडे पैमाने पर कोताही,भ्रष्टाचार शोषण अत्याचार को कत्तई बर्दाश्त नही करेँगे।

Editor CP pandey

Recent Posts

यूपी एमएलसी चुनाव: मेरठ की दोनों सीटों पर भाजपा का कब्जा, कई सीटों पर बढ़त

11 सीटों के लिए सात जिलों में मतगणना जारी, बरेली-मुरादाबाद में भाजपा प्रत्याशी डॉ. हरि…

1 hour ago

एनसीसी कैडेट्स को दिया गया सैन्य अनुशासन और संचार का प्रशिक्षण

इंसास राइफल की विशेषताओं से कराया परिचित, दूरसंचार व्यवस्था की भी दी जानकारी महराजगंज (राष्ट्र…

5 hours ago

अमृत सरोवर के पास क्षतिग्रस्त पुलिया बनी खतरा, बच्चों पर मंडरा रहा हादसे का डर

एक महीने से मरम्मत का इंतजार, ग्राम प्रधान और लोक निर्माण विभाग की कार्यप्रणाली पर…

5 hours ago

10.530 ग्राम स्मैक के साथ दो आरोपी गिरफ्तार, कार और नकदी बरामद

इलेक्ट्रॉनिक कांटा, दो मोबाइल फोन और 2500 रुपये भी मिले; एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा…

5 hours ago