दादर बलिया दादर त्रैसाप्ताहिक विशेष गाड़ी के संचलन अवधि में विस्तार

वाराणसी(राष्ट्र की परम्परा) रेलवे प्रशासन द्वारा यात्रियों की हो रही अत्यधिक भीड़ को ध्यान में रखते हुए पूर्व से चलायी जा रही 01025/01026 दादर-बलिया-दादर त्रैसाप्ताहिक विशेष गाड़ी का संचलन अवधि का विस्तार किया जा रहा है। पूर्व से चलायी जा रही 01025 दादर-बलिया त्रैसाप्ताहिक विशेष गाड़ी दादर से 01 जनवरी, 2024 तक प्रत्येक सोमवार, बुधवार एवं शुक्रवार को 34 फेरों के लिये चलायी जायेगी तथा वापसी यात्रा में 01026 बलिया-दादर त्रैसाप्ताहिक विशेष गाड़ी बलिया से 02 जनवरी, 2024 तक प्रत्येक बुधवार, शुक्रवार एवं रविवार को 34 फेरों के लिये चलायी जायेगी। इसमें यात्रा करने वाले यात्रियों को कोविड-19 के सम्बन्ध में समय-समय पर जारी सभी मानकों का पालन करना होगा।
इस गाड़ी में शयनयान श्रेणी के 08, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के 03, वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी का 01, साधारण द्वितीय श्रेणी के 03 तथा एस.एल.आर.डी. के 02 कोचों सहित कुल 17 कोच लगाये जायेंगे।

Editor CP pandey

Recent Posts

राहुल गांधी का छात्र संवाद इंदौर में, जमीन आवंटन पर कांग्रेस और सरकार आमने-सामने

इंदौर में राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम को मिली जमीन, सियासी आरोपों पर…

6 hours ago

तीन श्रद्धालुओं के श्रमदान से जागा प्रशासन

79 सफाईकर्मियों ने संभाली पोखरे की सफाई गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)पूर्वांचल के प्रमुख शक्तिपीठ मां तरकुलहा…

7 hours ago

डर के साए में नहीं, विश्वास के माहौल में हो शिक्षा-प्रदीप कुमार

भागलपुर /देवरियाक्या हमारी शिक्षा व्यवस्था सचमुच बच्चों के सर्वांगीण विकास की दिशा में आगे बढ़…

7 hours ago

निष्पक्ष और निर्भीक पत्रकारिता लोकतंत्र की मजबूती के लिए आवश्यक – नागेन्द्र नाथ शर्मा

ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की बैठक में पत्रकारों की एकजुटता पर जोर सलेमपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा )ग्रामीण…

8 hours ago

आदित्य संकल्प गीत मैं गाता हूँ

हिंदी का साहित्यकार हूँ,हिंदी में कविता लिखता हूँ,पर बैसवारी मेरी बोली है,वह बोली मुझको प्यारी…

8 hours ago

मोती कॉलोनी में मचा हड़कंप, रिलायंस टावर पर चढ़ा युवक

पुलिस-फायर टीम के छूटे पसीने, समझाने में जुटा प्रशासन संतकबीरनगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिला मुख्यालय…

13 hours ago