बढ़ाया कोठा बंधे पर तुर्कवलिया में हो रहा तेजी से कटान

बंधा कटा तो दर्जनों भर से अधिक गांव होंगे जलमग्न

गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)
कैंपियरगंज तहसील क्षेत्र के भरोहिया ब्लॉक अंतर्गत राप्ती नदी बढ़या कोठा बंधा पर तेजी से कर रही कटान बांध कटा तो दर्जनों से अधिक गांव हो जाएंगे जलमग्न, बंधे को कटने से बचाने के लिए आला अधिकारी मौके पर मौजूद फिर भी बंधे का कटान तेजी से जारी। हथिया नक्षत्र तीन दिनों से लगातार बरस रही है, जिसका नतीजा रहा की नेपाल सहित पूर्वांचल की नदियां उफान पर हैं। राप्ती नदी तो अभी खतरे के निशान से नीचे बह रही है लेकिन बढ़या कोठा बंधे पर तुर्कवलिया गांव के सामने तेजी से कटान हो रहा है, जिससे आसपास के ग्रामीणों में दहशत का माहौल व्याप्त है। बाढ़ खंड विभाग अपने दायित्वों का बखूबी निर्वहन करते हुए बंधे को कटने से बचाने का प्रयास कर रही है, लेकिन राप्ती नदी बंधे को काटने में कोई कोताही नहीं बरत रही जिससे तुर्कवलिया सहित अगल-बगल के दर्जनों भर से अधिक गांव के ग्रामीण दहशत में जी रहे हैं। अगर बांध कट गया तो आस पास के गावों के घरों में पानी घुसने से कोई रोक नहीं पाएगा जहां जन धन की हानि होना स्वाभाविक है। बरहाल प्रशासन अपने दायित्वों का निर्वहन करते हुए रात दिन मौके पर रह कर बंधे को कटने से बचाने का प्रयास कर रही है। अगर गंगा मैया (राप्ती नदी) बढ़या कोठा बंधे को काटना ही चाहती है तो कोई उसे काटने से रोक नहीं पाएगा बंधा कट गया तो दर्जनों भर से अधिक गांव में राप्ती नदी का पानी जाने से कोई रोक भी नहीं सकता।

rkpnews@somnath

Recent Posts

सीडीओ ने किया ब्लॉक का औचक निरीक्षण, गंदगी व जर्जर भवनों पर सख्त निर्देश

शाहजहांपुर (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के उद्देश्य से मुख्य विकास…

4 minutes ago

कमजोर वर्गों को निःशुल्क कानूनी सहायता और सरकारी योजनाओं से जोड़ने हेतु 22 फरवरी को औरैया में मेगा विधिक सेवा शिविर

औरैया (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में आमजन को उनके विधिक अधिकारों के प्रति जागरूक करने…

14 minutes ago

अटल वयो अभ्युदय योजना के तहत 50 वरिष्ठ नागरिकों की होगी निःशुल्क मोतियाबिंद सर्जरी

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के वरिष्ठ नागरिकों के स्वास्थ्य, सामाजिक सुरक्षा और समग्र कल्याण…

22 minutes ago

वृहद ऋण शिविर कल, युवाओं को मिलेगा स्वरोजगार का अवसर

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के युवाओं, उद्यमियों और स्वरोजगार की तलाश कर रहे नागरिकों…

47 minutes ago

22 फरवरी को बलिया में मेगा विधिक सहायता शिविर, प्रचार वाहन रवाना

बलिया (राष्ट्र की परम्परा)।फोकस वर्ड – विधिक सहायता शिविरटैग - जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बलिया,…

53 minutes ago

मनरेगा और आजीविका मिशन की समीक्षा, ई-केवाईसी व 100 दिन रोजगार पर सख्त निर्देश

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी आलोक कुमार की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में…

1 hour ago