Categories: Uncategorized

शादी का झांसा देकर किया शोषण, मारपीट कर घर से निकाला

पीड़ित महिला ने पुलिस अधीक्षक को पत्र भेज लगाई न्याय की गुहार

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। फरेंदा थाना अंतर्गत उदित पुर टोला झगरू पुर निवासी एक महिला ने नौतनवां क्षेत्र के एक व्यक्ति पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़िता के अनुसार, शादी का झांसा देकर आरोपी ने वर्षों तक शारीरिक व मानसिक शोषण किया, फिर उसे व उसके बच्चों को प्रताड़ित कर घर से निकाल दिया। दिए गए पत्र में पीड़िता ने लिखा है। कि उसकी शादी आठ वर्ष पूर्व नौतनवां थाना क्षेत्र के हमीद नगर निवासी रिंकू पुत्र प्रेम से हुआ था आपसी मतभेद के चलते दोनों अलग हो गए। इसके बाद पीड़िता मेहनत-मजदूरी कर अपने बच्चों का पालन-पोषण करने लगी। इस दौरान, हमीद नगर का ही एक व्यक्ति अक्सर रोजगार दिलाने के बहाने उसके घर आता-जाता रहा और उसे विश्वास में लेकर शादी का झांसा देकर संबंध बनाता रहा।जब आरोपी के परिजनों को इस संबंध की जानकारी हुई, तो उन्होंने सार्वजनिक रूप से स्टांप पेपर व सभासद के लेटर पैड पर लिखित बयान दिया कि उन्हें अपने बेटे से कोई लेना-देना नहीं है और उसे संपत्ति से बेदखल किया जाता है। इसके बाद आरोपी ने स्टांप पेपर पर कोर्ट मैरिज करने, बच्चों की देखभाल और उनकी पढ़ाई-लिखाई व विवाह कराने का आश्वासन दिया। इसके बाद दोनों ग्राम पंचायत बरवां भोज में किराए के मकान में एक साथ रहने लगे।
पीड़िता का आरोप है कि कोर्ट मैरिज के नाम पर आरोपी ने उसका मंगलसूत्र, कान के झुमके व पायल गिरवी रखवा दिया और 90 हजार रुपये का लोन भी निकलवा कर सारा पैसा उड़ा दिया। इसी बीच, उक्त महिला गर्भवती हुई, तो आरोपी ने जबरन गर्भपात करा दिया। नशे की हालत में आरोपी पीड़िता व उसके बच्चों के साथ मारपीट करता था। और दोस्तों के साथ अवैध संबंध बनाने का दबाव भी बनाता था।
बीते 9 मार्च 2025 को आरोपी ड्यूटी का बहाना बनाकर घर से निकला और देर रात तक जब वापस नहीं आया। तो वह महिला उसे ढूंढते हुए उसकी मां के घर पहुंची, तो आरोपी व उसकी मां ने उसे लात-घूंसों से मारपीट कर जान से मारने की धमकी देते हुए भगा दिए। उसे महिला ने अपने पत्र में लिखा है कि छोटे- छोटे बच्चों को लेकर दर बदर भटकने को मंजूर हूं। पीड़िता ने मामले में आरोपी के विरुद्ध कानूनी कार्यवाही की मांग किया है।

rkpnews@somnath

Recent Posts

थाना समाधान दिवस में डीएम व एसपी ने सुनीं जन समस्याएं, गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के दिए निर्देश

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी आलोक कुमार एवं पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना…

16 hours ago

नौकरी का सपना दिखाकर लाखों की ठगी,महिला समेत चार गिरफ्तार

सरकारी और निजी संस्थानों में नियुक्ति का झांसा देकर वसूली जाती थी मोटी रकम, फर्जी…

16 hours ago

प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश को मिली नई दिशा, नई ऊर्जा और नई पहचान: विजयलक्ष्मी गौतम

केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर उपलब्धियां गिनाईं, वृक्षारोपण और स्वच्छता अभियान में…

16 hours ago

बीबीएयू में बी.टेक. प्रवेश प्रक्रिया शुरू, जेईई मेन्स स्कोर के आधार पर होगा दाखिला

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू), लखनऊ ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के…

16 hours ago

मनौना धाम जा रही श्रद्धालुओं से भरी बस खाई में पलटी 30 घायल

शाहजहाँपुर (राष्ट्र की परम्परा )l तिलहर-दातागंज स्टेट हाईवे पर शनिवार सुबह बड़ा सड़क हादसा हो…

16 hours ago

निकोबार द्वीपसमूह को बचाने के लिए कांग्रेसियों ने भलुअनी में चलाया हस्ताक्षर अभियान

भलुअनी/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा) शनिवार को स्थानीय नगर के शिव मंदिर परिसर के पास अखिल भारतीय…

16 hours ago