400 किलोग्राम महुआ लहन बरामद कर किया गया नष्ट
सिद्धार्थनगर(राष्ट्र की परम्परा)। आबकारी आयुक्त के आदेशानुसार चलाये जा रहे विशेष प्रवर्तन अभियान में मंगलवार को संयुक्त आबकारी आयुक्त गोरखपुर जोन गोरखपुर व उप आबकारी आयुक्त, बस्ती प्रभार बस्ती के निर्देशन में जिला आबकारी अधिकारी सिद्धार्थनगर के नेतृत्व में क्षेत्रीय आबकारी निरीक्षकों की टीम द्वारा मिश्रौलिया थाना छेत्र के ओदनवाताल, जुकईला, शुभोली, सुपौली नानकार आदि स्थलों पर
निरीक्षक संजय कुमार पांडेय व टीम द्वारा दबिश दी गयी। संजय कुमार पांडेय ने बताया की नदी के बंधे के किनारे सुनसान जगहों पर जमीन के अंदर गड्ढों में प्लास्टिक के डब्बों में छिपा कर रखा गया था। दबिश के दौरान लगभग 400 किलोग्राम महुआ लहन बरामद हुआ। जिसे मौके पर नष्ट किया गया। तलाशी के दौरान लगभग 46 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद हुई, बरामद शराब को कब्जे में लेकर आबकारी अधिनियम की सुसंगत धाराओं में 2 अभियोग पंजीकृत किए गए।आबकारी टीम में दिनेश कुमार पांडेय, राम महेश, वीरेंद्र कुमार प्रधान, सैलेश सिंह, मोनी शुक्ला शामिल रहे।
सांसद रवि किशन ने किया दीप प्रज्वलन, ढोल-नगाड़ों और आतिशबाजी के बीच उमड़ा उत्साह गोरखपुर…
चौरी चौरा/गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिन के अवसर पर गुरुवार…
काव्य पाठ, हवन-पूजन और विशाल भंडारे का हुआ आयोजन बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। अखिल भारतीय…
बहराइच (राष्ट्र की परम्परा) । मिहींपुरवा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर गुरुवार…
मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का हुआ सजीव प्रसारण बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के…
बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर चलाए जा रहे…