तेज रफ्तार ई-रिक्शा ने पूर्व सैनिक को रौंदा

बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के बांसडीहरोड–सहतवार मार्ग पर मंगलवार की सुबह दर्दनाक हादसा हो गया। छाता गांव के समीप टहलने निकले 72 वर्षीय पूर्व सैनिक रामसुरेश सिंह को तेज रफ्तार ई-रिक्शा ने जोरदार टक्कर मार दी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू की।

रघुनाथपुर निवासी रामसुरेश सिंह सेना से सेवानिवृत्त होकर गांव में रह रहे थे। प्रतिदिन की तरह मंगलवार सुबह टहलने निकले थे कि तभी सहतवार की ओर से आ रहे अनियंत्रित ई-रिक्शा ने उन्हें रौंद दिया। हादसे के बाद ग्रामीणों ने उन्हें तत्काल अस्पताल पहुंचाया, लेकिन चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।

ये भी पढ़ें – गंगा घाटों पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़

घटना की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। पत्नी मधु देवी और परिजन रो-रोकर बेहाल हैं। स्थानीय लोगों ने ई-रिक्शा को पकड़ लिया है, जबकि चालक फरार बताया जा रहा है। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है।

ये भी पढ़ें – कर्मा देवी ग्रुप द्वारा “स्पर्धा 2025” खेल महोत्सव का भव्य शुभारंभ

Karan Pandey

Recent Posts

Deoria News: निषादराज गुह्य जयंती पर गूंजे सामाजिक उत्थान के स्वर, श्रीराम-निषाद मित्रता बताई अनुकरणीय

बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। प्रभु श्रीराम के परम मित्र व श्रृंगवेरपुर के महाराजा निषादराज गुह्य…

3 hours ago

डीएम दिव्या मित्तल की सख्ती: शिकायतों के समयबद्ध निस्तारण के निर्देश

देवरिया, (राष्ट्र की परम्परा)l जनपद की बरहज तहसील में सोमवार को आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस…

10 hours ago

कुशीनगर हॉकी प्रतियोगिता में रोमांच चरम पर, 24 मार्च को फाइनल मुकाबला

कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में खेल प्रतिभाओं को मंच देने के उद्देश्य से आयोजित…

11 hours ago

नवरात्रि पर बेटी बचाओ अभियान: नुक्कड़ नाटक से जागरूकता का सशक्त संदेश

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश में विकास और सुशासन के 9 वर्ष पूर्ण होने…

11 hours ago

बाल लीलाओं के रस में सराबोर हुआ भक्तों का मन

सिद्धार्थनगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के पथरा बाजार क्षेत्र के गौरी पाठक स्थित श्री राम…

12 hours ago

साइबर जागरूकता कार्यशाला में डिजिटल सुरक्षा पर जोर, पुलिस लाइन निर्माण की रफ्तार बढ़ाने के निर्देश

औरैया (राष्ट्र की परम्परा)। डिजिटल युग में बढ़ते साइबर अपराधों के मद्देनजर जनपद औरैया में…

12 hours ago