✍️ डॉ कर्नल आदि शंकर मिश्र ‘आदित्य’
विपदा विनाशक ऐश्वर्य दाता,
संसार सुखदाता विधि विधाता,
श्री राम जय राम जय जय राम,
जपा करते शिव सारे देवता।
वेदज्ञाता शास्त्रनिपुण तत्ववेत्ता,
स्मृतिवान प्रतिभावान सर्वप्रिय,
श्री रामचंद्र सर्वगुण सम्पन्न हैं,
कहलाते मर्यादा पुरुषोत्तम हैं।
दीनो के श्री राम दीनानाथ हैं,
भक्तों को प्रिय भक्तवत्सल हैं,
विवेक आगार अति सज्जन हैं,
सीतापति श्रीराम सबके राम हैं।
वाल्मीक, गोस्वामी तुलसीदास,
नारद, शारद, शेष और महेश,
गावत उनके गुण दिनेश, गणेश,
जपते राम नाम सुर मुनि सुरेश।
येहि कलिकाल में रामनाम,
महिमा आदित्य सब जानते,
जिसे भरत, लक्ष्मण, शत्रुघ्न
और हनुमान जी सदा जपते।
