हर कार्यकर्ता बने पारदर्शी चुनावी प्रक्रिया का सहभागी: मतदाता सूची को बनाएं त्रुटिरहित और निष्पक्ष — राज्य मंत्री विजयलक्ष्मी गौतम

सलेमपुर/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। लोकतंत्र की मजबूती पारदर्शी और निष्पक्ष चुनावी प्रक्रिया में निहित है। इसी उद्देश्य से सलेमपुर विधानसभा कार्यालय में आयोजित गहन मतदाता पुनरीक्षण कार्यशाला में भाजपा कार्यकर्ताओं को विशेष जिम्मेदारियाँ सौंपी गईं। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि प्रदेश सरकार की राज्यमंत्री विजयलक्ष्मी गौतम रहीं। उन्होंने कहा कि हर कार्यकर्ता को पारदर्शी चुनावी प्रक्रिया का सहभागी बनना चाहिए और मतदाता सूची को त्रुटिरहित बनाना सबसे बड़ी लोकतांत्रिक जिम्मेदारी है।

राज्यमंत्री गौतम ने कहा कि कार्यकर्ता विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान के महत्व को जनता तक पहुँचाएं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे ‘बीएलओ-2’ बनकर अपने क्षेत्र के बीएलओ के साथ समन्वय स्थापित करें ताकि कोई भी पात्र मतदाता सूची से वंचित न रह जाए।

उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग ने आश्वासन दिया है कि किसी भी मतदाता का नाम बिना उचित प्रक्रिया और अवसर दिए नहीं हटाया जाएगा। केवल उन्हीं नामों को हटाने की कार्रवाई होगी जो मृत हैं, दोहरी प्रविष्टियों में हैं या लंबे समय से अनुपस्थित हैं। उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि कई गांवों में ऐसे नाम दर्ज हैं जो वर्षों से वहां नहीं रहते। आयोग का लक्ष्य किसी को वंचित करना नहीं बल्कि सूची को सटीक, पारदर्शी और विश्वसनीय बनाना है।

ये भी पढ़ें – लार पुलिस की बड़ी कामयाबी: गैंगेस्टर एक्ट में वांछित अपराधी संजीत पासवान देशी तमंचे के साथ गिरफ्तार

इस अवसर पर जिला संयोजक गंगाशरण पाण्डेय ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनावों को देखते हुए कार्यकर्ताओं को अभी से तैयारी में जुट जाना चाहिए। वहीं विधानसभा संयोजक अभिषेक जायसवाल ने भी कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे पुनरीक्षण कार्य को मिशन की तरह लें।

कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष गंगा सिंह कुशवाहा, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि अमरेश सिंह, मंडल अध्यक्ष पुनीत यादव, अवनीश मिश्र, अभय सिंह, और ब्रजेश धर दूबे सहित कई पदाधिकारी उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें – इंसानियत बेमौत मरी — मृत गाय को नहीं मिला अंतिम संस्कार

Karan Pandey

Recent Posts

आरसेटी देवरिया में एसडीआर का औचक निरीक्षण, प्रशिक्षण व्यवस्थाओं का लिया जायजा

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी), देवरिया में आज एसडीआर दयाशंकर मिश्र…

9 hours ago

आरक्षण समेत विभिन्न मुद्दों पर 10 सितंबर को सवर्ण संगठन सौंपेंगे ज्ञापन

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। आरक्षण व्यवस्था में सुधार समेत विभिन्न मांगों को लेकर सवर्ण समाज…

9 hours ago

गोरखपुर विश्वविद्यालय में बायोमेट्रिक उपस्थिति अनिवार्य, हर माह की पहली तारीख को मिलेगा वेतन

25 तक उपस्थिति सत्यापन और 28 तक वेतन प्रक्रिया पूरी करने के निर्देश, नई व्यवस्था…

9 hours ago

राष्ट्रीय लोक अदालत से मिलेगी त्वरित राहत, मऊ में प्री-ट्रायल बैठक में बनी रणनीति

12 सितंबर को राष्ट्रीय लोक अदालत, मऊ में अधिकाधिक मामलों के निस्तारण की तैयारी मऊ…

9 hours ago

पनियरा ब्लॉक कार्यालय में प्रधानों का हंगामा, बीडीओ को कमरे में बंद कर किया प्रदर्शन

कमीशन मांगने और अभद्र व्यवहार के आरोपों को लेकर प्रधानों में आक्रोश, जांच की मांग…

9 hours ago

कानून के रखवाले कानून से ऊपर कैसे? सुप्रीम कोर्ट की नाराजगी ने खड़े किए बड़े संवैधानिक सवाल

सुप्रीम कोर्ट का आदेश बनाम स्थानीय प्रशासन: न्यायिक आदेश की अवहेलना का जवाब कौन देगा?…

10 hours ago