लार पुलिस की बड़ी कामयाबी: गैंगेस्टर एक्ट में वांछित अपराधी संजीत पासवान देशी तमंचे के साथ गिरफ्तार

लार/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। देवरिया पुलिस को अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में बड़ी सफलता मिली है। थाना लार पुलिस ने गैंगेस्टर एक्ट में वांछित अपराधी संजीत पासवान को एक देशी तमंचा और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक संजीव सुमन के निर्देशन और उच्चाधिकारियों के पर्यवेक्षण में की गई इस कार्रवाई से अपराधियों में हड़कंप मचा हुआ है।

सूत्रों के अनुसार, अपर पुलिस अधीक्षक (दक्षिणी) सुनील कुमार सिंह के नेतृत्व में और क्षेत्राधिकारी मनोज कुमार के पर्यवेक्षण में लार थाने की पुलिस टीम बीती रात गश्त पर थी। इस दौरान मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने मठ रोड पैधशाला के पास से एक संदिग्ध युवक को पकड़ा। तलाशी में उसके पास से एक देशी तमंचा .315 बोर चालू हालत में और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ।

ये भी पढ़ें – इंसानियत बेमौत मरी — मृत गाय को नहीं मिला अंतिम संस्कार

पूछताछ में युवक ने अपना नाम संजीत पासवान पुत्र बुद्धू पासवान, निवासी चक साहवली, थाना महिसौर, जनपद वैशाली (बिहार) बताया। उसने कबूल किया कि वह कई आपराधिक मामलों में फरार चल रहा था। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, उसके खिलाफ मु.अ.सं. 356/23 धारा 3(1) यूपी गैंगेस्टर एक्ट के तहत मामला दर्ज है। अब उसके खिलाफ मु.अ.सं. 390/2025 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट में नया मुकदमा दर्ज कर जेल भेजने की कार्रवाई की गई है।

पुलिस अधीक्षक संजीव सुमन ने इस सफलता पर लार पुलिस टीम को सराहना दी और पुरस्कृत करने की घोषणा की। यह कार्रवाई पुलिस की सख्त रणनीति और अपराध नियंत्रण के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

ये भी पढ़ें – मूक-बधिर बच्चों के लिए वरदान, मऊ में निःशुल्क स्क्रीनिंग शिविर का आयोजन

Karan Pandey

Recent Posts

शाका बाबा के लिए दुआओं का दौर, मेदांता अस्पताल पहुंच रहे समर्थक और शुभचिंतक

मेदांता में भर्ती दीपक मिश्र ‘शाका’ का हाल जानने उमड़ी भीड़, समर्थकों ने की शीघ्र…

5 hours ago

ज्ञान से विवेक तक: मां सरस्वती के इन मंत्रों में छिपा है आध्यात्मिक साधना का संदेश

मां सरस्वती के मंत्रों से ज्ञान और बुद्धि की साधना, जानिए शास्त्रोक्त महत्व और जप…

6 hours ago

मंगलवार-शनिवार करें हनुमान जी के इन मंत्रों का जाप, जानिए धार्मिक मान्यता

हनुमान जी के 6 प्रभावशाली मंत्र: श्रद्धा से करें जाप, संकटों में मिलेगा संबल लेखक:…

6 hours ago

UP चुनाव से पहले अमित शाह ने खोल दिया पुराना पिटारा, कट्टे-गैंगवार और परिवारवाद पर निशाना

ग्रेटर नोएडा में निवेश और निर्यात का मंच, रायबरेली से अखिलेश की पीडीए यात्रा ने…

6 hours ago

देहरादून से इंफाल तक प्रदर्शन: SIR को लेकर कांग्रेस का चुनाव आयोग के खिलाफ मोर्चा

SIR विवाद पर कांग्रेस का देशव्यापी प्रदर्शन, CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग देहरादून/लखनऊ/इंफाल…

6 hours ago

भारी बारिश के बीच एसडीएम मोनालिसा जौहरी ने किया घाटों का निरीक्षण

गणेश प्रतिमा विसर्जन की तैयारियों का लिया जायजा, अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश बहराइच (राष्ट्र…

8 hours ago