पराली जलाने पर प्रशासन की सख्त कार्रवाई- फरेंदा तहसील में 24 किसानों पर जुर्माना, दो कंबाइन मशीनें सीज

डीएम संतोष कुमार शर्मा ने की सख्त चेतावनी—पराली जलाने वालों पर आगे भी होगी कठोर कार्रवाई

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जिले में पराली जलाने की घटनाओं पर पूर्ण नियंत्रण के लिए प्रशासन ने सख्ती बढ़ा दी है। जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा के निर्देश पर फरेंदा तहसील क्षेत्र में पराली जलाने की शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई करते हुए 24 किसानों पर जुर्माना लगाया गया एवं उन्हें शांति भंग की धारा में पाबंद किया गया है।


नायब तहसीलदार अंकित अग्रवाल द्वारा मौके पर निरीक्षण के दौरान बिना एसएमएस लगाए पराली कटाई में लगी दो कंबाइन मशीनों को सीज कर दिया गया। सीज की गई मशीनों में पहली मशीन गांव डडवार बुजुर्ग निवासी अनिल साहनी की तथा दूसरी गांव पिपरा विशंभरपुर निवासी उमेश गुप्ता की है। यह कार्रवाई राष्ट्रीय हरित अधिकरण तथा शासन के दिशा-निर्देशों के तहत की गई।


उन्होंने कहा कि पराली जलाना पर्यावरण, वायु गुणवत्ता और जनस्वास्थ्य के लिए बेहद हानिकारक है, इसलिए शासन ने इसके लिए कठोर दंड का प्रावधान किया है। उन्होंने किसानों से अपील करते हुए कहा कि पराली जलाने से बचें और हैप्पी सीडर, रोटावेटर तथा अन्य वैकल्पिक पराली प्रबंधन तकनीकों का उपयोग करें।

ये भी पढ़ें – हर कार्यकर्ता बने पारदर्शी चुनावी प्रक्रिया का सहभागी: मतदाता सूची को बनाएं त्रुटिरहित और निष्पक्ष — राज्य मंत्री विजयलक्ष्मी गौतम

उन्होंने स्पष्ट किया कि नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। उपजिलाधिकारी फरेंदा शैलेन्द्र गौतम ने बताया कि जिलाधिकारी के स्पष्ट निर्देशानुसार पराली जलाने की गतिविधियों पर लगाम कसने के लिए निगरानी बढ़ाई गई है और हर शिकायत पर तुरंत कार्रवाई की जा रही है।

ये भी पढ़ें – लार पुलिस की बड़ी कामयाबी: गैंगेस्टर एक्ट में वांछित अपराधी संजीत पासवान देशी तमंचे के साथ गिरफ्तार

Karan Pandey

Recent Posts

आरसेटी देवरिया में एसडीआर का औचक निरीक्षण, प्रशिक्षण व्यवस्थाओं का लिया जायजा

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी), देवरिया में आज एसडीआर दयाशंकर मिश्र…

9 hours ago

आरक्षण समेत विभिन्न मुद्दों पर 10 सितंबर को सवर्ण संगठन सौंपेंगे ज्ञापन

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। आरक्षण व्यवस्था में सुधार समेत विभिन्न मांगों को लेकर सवर्ण समाज…

10 hours ago

गोरखपुर विश्वविद्यालय में बायोमेट्रिक उपस्थिति अनिवार्य, हर माह की पहली तारीख को मिलेगा वेतन

25 तक उपस्थिति सत्यापन और 28 तक वेतन प्रक्रिया पूरी करने के निर्देश, नई व्यवस्था…

10 hours ago

राष्ट्रीय लोक अदालत से मिलेगी त्वरित राहत, मऊ में प्री-ट्रायल बैठक में बनी रणनीति

12 सितंबर को राष्ट्रीय लोक अदालत, मऊ में अधिकाधिक मामलों के निस्तारण की तैयारी मऊ…

10 hours ago

पनियरा ब्लॉक कार्यालय में प्रधानों का हंगामा, बीडीओ को कमरे में बंद कर किया प्रदर्शन

कमीशन मांगने और अभद्र व्यवहार के आरोपों को लेकर प्रधानों में आक्रोश, जांच की मांग…

10 hours ago

कानून के रखवाले कानून से ऊपर कैसे? सुप्रीम कोर्ट की नाराजगी ने खड़े किए बड़े संवैधानिक सवाल

सुप्रीम कोर्ट का आदेश बनाम स्थानीय प्रशासन: न्यायिक आदेश की अवहेलना का जवाब कौन देगा?…

10 hours ago