लोकतंत्र में एक एक वोट महत्वपूर्ण है: एमएलसी अनूप गुप्ता

प्रदेश महामंत्री अनूप गुप्ता ने की भाजपा के वोटर चेतना अभियान की समीक्षा

संत कबीर नगर(राष्ट्र की परम्परा)। ‘वोटर चेतना अभियान’ के माध्यम से मतदाताओं को सहेजने मे लगी भारतीय जनता पार्टी ने शनिवार को जिला कार्यालय पर आयोजित एक बैठक में महाअभियान समीक्षा की।
समीक्षा बैठक के मुख्य अतिथि भाजपा के प्रदेश महामंत्री विधान परिषद सदस्य अनूप गुप्ता का स्वागत जिलाध्यक्ष जगदंबा प्रसाद श्रीवास्तव ने अंगवस्त्र व पुष्प गुच्छ देकर किया।
बैठक को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि एमएलसी अनूप आर ने कहा कि भारत मे लोकतांत्रिक व्यवस्था लागू है। लोकतंत्र में मतदान एक महत्वपूर्ण प्रक्रिया है। मतदान के माध्यम से नागरिक अपने देश व प्रदेश के विकास के लिए सीढ़ियां बनाने वाली सरकारों का चुनाव करते हैं। सरकारें गरीब कल्याण से लेकर इन्फ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट आदि बिंदुओं पर शासन-प्रशासन को कार्य करती हैं। चुनाव प्रक्रिया में एक-एक मत का विशेष महत्व है।
उन्होंने कहा कि जो भी नागरिक 18 वर्ष की उम्र पूर्ण कर चुके हो वह मतदान पद्धति में भाग ले सकता है। परंतु इसके लिए मतदाता सूची में नाम होना आवश्यक है। वोटर चेतना अभियान के माध्यम से भाजपा कार्यकर्ताओ को सभी नागरिकों को मतदान करने के लिए प्रेरित करना चाहिए एवं वोटर बनाने के लिए आग्रह करना चाहिए। या फार्म 6 भर कर नये मतदाताओं को जोड़ने का कार्य करें।
जिलाध्यक्ष जगदंबा प्रसाद श्रीवास्तव ने वोटर चेतना महाअभियान की प्रगति के बारे मे बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के अभियान से भारतीय जनता पार्टी ने अपने को जोड़ते हुए पूर्ण सहयोग कर रही है। जिसमें पार्टी के सभी जन प्रतिनिधिगण, पार्टी पदाधिकारीगण, मोर्चा व प्रकोष्ठों के पदाधिकारीगणों की शक्ति केन्द्रवार जवाबदेही सुनिश्चित कर वोटर चेतना महाअभियान चलाया जा रहा है।
श्री श्रीवास्तव ने कहा कि अभियान को हम सभी कार्यकर्ताओं ने गंभीरता से लेकर नव युवकों को जो 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके हैं या 01 जनवरी 2024 को 18 साल की उम्र पूरी करने वाले हैं। उन्हें फार्म-6 भरवाकर जुड़वा रहें है।
वोटर चेतना महाअभियान के जिला संयोजक गणेश पांडेय ने सभी का आभार व्यक्त किया तथा संचालन जिलामंत्री कौशल सिंह ने किया।
समीक्षा बैठक में प्रमुख रूप से संजीव राय, सत्यपाल पाल, ज्ञानेंद्र मिश्र, अनिल पांडेय, ब्रह्मानंद पांडेय, जिला मिडिया प्रभारी साहित सभी पदाधिकारी व कार्यकर्तागण उपस्थित रहे ।
एक अन्य समाचार के अनुसार वोटर चेतना अभियान के अंतर्गत नगर पालिका परिषद खलीलाबाद के तितौवा वार्ड के सरैया बूथ संख्या 328 पर लगे कैंप उद्घघाटन मुख्य अथिति एमएलसीअनूप गुप्ता, प्रदेश महामंत्री व जिलाध्यक्ष जगदम्बा प्रसाद श्रीवास्तव ने किया।
मुख्य अथिति श्री गुप्ता ने उपस्थित जन समुदाय वोट का महत्त्व बताया तथा नाम बढ़ाने, हटाने व संशोधन प्रक्रिया की जानकारी दी। उन्होंने पार्टी जनों से डोर टू डोर संपर्क करते हुए फॉर्म 6 को भरवा कर जमा करने को कहा। इस अवसर पर उन्होंने शक्ति केंद्र प्रमुख रुद्र नाथ मिश्र, बूथ अध्यक्ष बृजेश गौड़, तथा वार्ड सभासद दिलीप निराला के कार्यों की सराहना की।
कार्यक्रम का संचालन नगर अध्यक्ष सतविंदर पाल सिंह जज्ज़ी ने किया।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

गैस कालाबाजारी रोकने के लिए कंट्रोल रूम स्थापित

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में घरेलू एलपीजी गैस की सुचारु आपूर्ति बनाए रखने और…

1 hour ago

परधानी कै चुनाव फिर से नियरान है

सीट सामान्य भई जब सेदस-पंद्रह सोच भई है सयानीभौजिक पांव गहे महतारीतुंही अब लाज बचाओ…

1 hour ago

केंद्रीय मंत्री चौधरी जयंत की जनसभा आज

देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)। राष्ट्रीय लोक दल के प्रदेश अध्यक्ष रामाशीष राय ने कहा कि 15…

1 hour ago

राष्ट्रीय लोक अदालत में 37405 मामलों का निस्तारण, 3.54 करोड़ रुपये से अधिक की ऋण वसूली

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली के निर्देशन में…

2 hours ago

पुलिस भर्ती परीक्षा की शुचिता सुनिश्चित करने डीएम-एसपी ने केंद्रों का किया औचक निरीक्षण

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। उप निरीक्षक नागरिक पुलिस भर्ती 2026 की लिखित परीक्षा…

2 hours ago

राष्ट्रीय युवा महोत्सव में गोरखपुर विश्वविद्यालय को तीन पदक

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय की सांस्कृतिक प्रतिभा ने एक बार फिर…

2 hours ago