एटीवीएम एवं यूटीएस ऑन मोबाइल एप्प से यात्रियों को स्वयं से टिकट बनाये जाने का प्रशिक्षण

वाराणसी (राष्ट्र की परम्परा)l वाराणसी मंडल के बनारस एवं वाराणसी सिटी स्टेशनों पर शनिवार 04 नवम्बर,2023 को एटीवीएम एवं यूटीएस आन मोबाइल एप्प के माधयम से, यात्रियों को स्वयं से टिकट बनाये जाने के संबंध मे जागरूक करने के साथ प्रशिक्षित किया गया। इस बावत प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रातः 10.00 बजे से उक्त दोनों स्टेशनों के सामान्य यात्री हाल में बुकिंग कार्यालय के निकट आयोजित किया गया । इस दौरान यात्रियों को बताया गया कि आप स्वतः टिकट बना कर भीड़ भाड़ एवं लम्बी लाईन में लगने से बच सकते है । एप्प और ए टी वी एम का उपयोग करने से यात्रियों के समय एवं धनराशि दोनो की बचत होती है । यूटीएस आन मोबाइल एप्प के ई-वालेट माध्यम से टिकट बनाने पर 3% का बोनस भी प्राप्त होगा ।
इसके अतिरिक्त ऑटोमेटिक टिकट वेंडिंग मशीन के माध्यम से भी स्वतः टिकट बनाये जाने की विधियों और उसके प्रयोग के संबंध में यात्रियों को जागरुक किया गया । प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान सहायक वाणिज्य प्रबंधक श्री प्रशांत कुमार, मुख्य वाणिज्य निरीक्षक/वाराणसी सिटी असित कुमार घोष, मुख्य वाणिज्य निरीक्षक(यूटीएस), वाराणसी विनय शरण, वाणिज्य अधीक्षक ए.एन.राय, प्रवीण श्रीवास्तव(सीआरएस),वाणिज्य निरीक्षक विनय यादव,वाणिज्य निरीक्षक/बनारस संजीत कुमार एवं मुख्य वाणिज्य लिपिक , अरुण कुमार अरुणी का सराहनीय सहयोग प्राप्त हुआ ।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

कारीगरी से कारोबार तक: महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने में जुटा महिला व्यापार मंडल

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। व्यापार मंडल उत्तर प्रदेश की इकाई महिला व्यापार मंडल देवरिया की…

9 hours ago

नशे की बढ़ती लत से युवा पीढ़ी का भविष्य खतरे में

नशामुक्त युवा कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने लिया नशे से दूर रहने का संकल्प बलिया (राष्ट्र…

9 hours ago

दादा-दादी दिवस पर दिखा पीढ़ियों का प्यार, बच्चों ने दीं मनमोहक प्रस्तुतियां

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। एकेडमिक ग्लोबल स्कूल, जंगल धूसड़ में दादा-दादी दिवस समारोह हर्षोल्लास और…

9 hours ago

छात्रवृत्ति के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 21 सितंबर

देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)जिला समाज कल्याण अधिकारी सुधीर पाण्डेय ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2026-27 में…

9 hours ago

सिपाही पारितोष मिश्रा की संदिग्ध हालात में मौत, पोखरे से बरामद हुआ शव

बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। बांसडीह कोतवाली में तैनात सिपाही पारितोष मिश्रा का शव सोमवार को…

9 hours ago

लापता सिपाही का पोखरे में मिला शव

बलिया (राष्ट्र की परम्परा ) बांसडीह कोतवाली में तैनात सिपाही पारितोष मिश्रा का शव सोमवार…

10 hours ago