गाजीपुर में सतर्कता जागरूकता सप्ताह का आयोजन

वाराणसी(राष्ट्र की परम्परा)
वाराणसी मंडल पर 30 अक्टूबर से 05 नवम्बर,2023 तक मनाये जा रहे सतर्कता जागरूकता सप्ताह के अंतर्गत, मंडल के गाजीपुर में स्थित क्षेत्रीय प्रशिक्षण संस्थान जेड आर टीआई में शनिवार को सर्तकता जागरूकता सप्ताह का आयोजन किया गया। जिसमें प्रधानाचार्य एवीओ(टी) संजय कुमार राय , मुख्यालय से आये एवीओ (टी) मुकेश कुमार सिंह , गणमान्य अतिथि बी डी मिश्रा एवं अमरनाथ तिवारी निर्णायक मंडल के रूप में उपस्थित रहे। इस आयोजन में वाक् प्रतियोगिता ( भ्रष्टाचार का विरोध करें: राष्ट्र के प्रति समर्पित रहें) का आयोजन किया गया, जिसमें कुल 175 प्रशिक्षणार्थियों ने भाग लिया ।
प्रतियोगिता के पश्चात पुरस्कार वितरण समारोह में प्रधानाचार्य एवं एवीओ (टी) द्वारा विजेताओं को नगद पुरस्कार, प्रशस्ति पत्र एवं उपहार प्रदान कर किया गया। इसमें प्रथम, द्वितीय, तृतीय एवं सान्त्वना पुरस्कार भी प्रोत्साहन स्वरूप प्रदान किया गया। पुरस्कार प्राप्तकर्ताओं में प्रथम पुरस्कार पंकज कुमार स्टेशन मास्टर , द्वितीय पुरस्कार रोहित चौडाकोटी को एवं तृतीय पुरस्कार रंजन कुमार जायसवाल को प्रदान किया गया।
इस कार्यक्रम के सफल संचालन रेलवे प्रशिक्षण संस्थान के प्रचार्य संजय कुमार राय द्वारा एवं धन्यवाद ज्ञापन मुख्य अनुदेशक लवलेश राय द्वारा किया गया ।

rkpshomnath

Recent Posts

कारीगरी से कारोबार तक: महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने में जुटा महिला व्यापार मंडल

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। व्यापार मंडल उत्तर प्रदेश की इकाई महिला व्यापार मंडल देवरिया की…

13 hours ago

नशे की बढ़ती लत से युवा पीढ़ी का भविष्य खतरे में

नशामुक्त युवा कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने लिया नशे से दूर रहने का संकल्प बलिया (राष्ट्र…

13 hours ago

दादा-दादी दिवस पर दिखा पीढ़ियों का प्यार, बच्चों ने दीं मनमोहक प्रस्तुतियां

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। एकेडमिक ग्लोबल स्कूल, जंगल धूसड़ में दादा-दादी दिवस समारोह हर्षोल्लास और…

13 hours ago

छात्रवृत्ति के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 21 सितंबर

देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)जिला समाज कल्याण अधिकारी सुधीर पाण्डेय ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2026-27 में…

13 hours ago

सिपाही पारितोष मिश्रा की संदिग्ध हालात में मौत, पोखरे से बरामद हुआ शव

बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। बांसडीह कोतवाली में तैनात सिपाही पारितोष मिश्रा का शव सोमवार को…

13 hours ago

लापता सिपाही का पोखरे में मिला शव

बलिया (राष्ट्र की परम्परा ) बांसडीह कोतवाली में तैनात सिपाही पारितोष मिश्रा का शव सोमवार…

14 hours ago