दुश्मन भी प्रिय मित्र बन जाता है

अक्सर रिश्तों की डोर में
हम सभी उलझते रहते हैं,
भावनाओं के मकड़जाल में,
कभी न कभी हम सब बहते हैं।

धैर्य के साथ सुलझाया जिसने,
उसकी उलझने दूर हो जाती हैं,
भावनायें नियंत्रित किया जिसने,
वही सहज सरल जीवन जीते हैं।

अपराध के लिये दंड का नियम-
क़ानून स्वाभाविक रूप से होता है,
परन्तु इस युग में अपराधी दंड से
बच कर क़ानून को धोखा देते हैं।

परिवार समाज राष्ट्र और विश्व,
एक नियम क़ानून से बंधे हुये हैं,
नैसर्गिक नियम ईश्वरीय होते हैं,
उनसे कहाँ कोई कभी बच सकते हैं।

अपनो पर नज़र रखना आसान नहीं,
यह सही है कि दुश्मनों पर नज़र
रखने की कोई ज़रूरत नहीं है,
उनसे ख़तरे की फ़िक्र भी नहीं है।

जब सभी अपने हों तो संसार में
आदित्य शत्रु कहाँ कोई रह जाता है,
दिल में प्रेम हो, आँखों में क्षमा हो,
दुश्मन भी प्रिय मित्र बन जाता है।

  • डा० कर्नल आदि शंकर मिश्र
    ‘आदित्य’

rkpnews@desk

Recent Posts

आपका मूलांक आज क्या संकेत दे रहा है

🔮 आज का मूलांक राशिफल 2026: मूलांक 1 से 9 तक का विस्तृत अंक ज्योतिष…

55 minutes ago

🔴 17 फरवरी मंगलवार का राशिफल 2026: हनुमान कृपा से किन राशियों को लाभ, किन्हें बरतनी होगी सावधानी?

🕉️ मंगलवार का दिन, बजरंगबली की पूजा और ग्रह-नक्षत्रों का प्रभाव17 फरवरी मंगलवार का राशिफल…

59 minutes ago

खसरा-रूबेला उन्मूलन अभियान: 27 फरवरी तक चलेगा टीकाकरण

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)जनपद में बच्चों को खतरनाक संक्रामक बीमारियों से बचाने के उद्देश्य से…

9 hours ago

दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय 22 फरवरी को देगा अनुसंधान उत्कृष्टता पुरस्कार

गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)। विश्वविद्यालय में अनुसंधान को नई दिशा और प्रोत्साहन देने के उद्देश्य से…

9 hours ago

देवरिया के बनकटाशिव (सल्लहपुर) में आयोजित श्री लक्ष्मीनारायण महायज्ञ के दूसरे दिन भक्ति की अविरल धारा बही।

​भक्ति के रंग में रंगा बनकटाशिव, वेद मंत्रों और भजनों की गूँज से मंत्रमुग्ध हुए…

9 hours ago