मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का कड़ा संदेश: कांवड़ यात्रा को बदनाम करने वालों पर बरसे, मीडिया ट्रायल पर जताई नाराजगी


वाराणसी (राष्ट्र की परम्परा डेस्क) उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को वाराणसी में आयोजित ‘बिरसा मुंडा संगोष्ठी’ में हिस्सा लिया और इस दौरान कांवड़ यात्रा एवं मोहर्रम जुलूस को लेकर महत्वपूर्ण बयान दिया। मुख्यमंत्री ने कांवड़ यात्रा पर सोशल मीडिया और कुछ मीडिया माध्यमों में हो रही आलोचना को लेकर सख्त नाराजगी जताई।

कांवड़ियों को आतंकी कहना निंदनीय: सीएम योगी

मुख्यमंत्री ने कहा, “कांवड़ यात्रा एक धार्मिक परंपरा है, जिसमें करोड़ों श्रद्धालु श्रद्धा और नियमों के साथ भाग लेते हैं। लेकिन दुर्भाग्य की बात है कि कुछ लोग इस पवित्र यात्रा को भी निशाना बना रहे हैं। सोशल मीडिया पर कांवड़ियों के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणियां की जा रही हैं। कुछ तो उन्हें आतंकी और उपद्रवी तक कहने से नहीं चूकते। यह पूरी तरह अनुचित और निंदनीय है।”

उन्होंने आगे कहा कि राज्य सरकार हर धार्मिक आयोजन के सुचारु संचालन के लिए सख्ती और संवेदनशीलता—दोनों के साथ कार्य कर रही है। ऐसे में किसी समुदाय विशेष को बदनाम करने की साजिश को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

मीडिया ट्रायल पर भी जताई नाराजगी

मुख्यमंत्री योगी ने कांवड़ यात्रा को लेकर मीडिया के एक वर्ग द्वारा की जा रही टिप्पणी और रिपोर्टिंग को भी आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा कि, “जब प्रशासन कोई व्यवस्था बनाता है, तो कुछ लोग बिना सच्चाई को समझे मीडिया ट्रायल शुरू कर देते हैं। इससे समाज में भ्रम की स्थिति पैदा होती है और यह शांति व्यवस्था के लिए नुकसानदायक है।”

मोहर्रम और कांवड़ यात्रा—दोनों के लिए संतुलन की बात

सीएम योगी ने कहा कि राज्य सरकार मोहर्रम और कांवड़ यात्रा दोनों की मर्यादा बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध है। “धार्मिक आयोजनों में कोई टकराव न हो, इसके लिए सभी समुदायों से संवाद स्थापित किया गया है। उत्तर प्रदेश में सभी त्योहार शांतिपूर्ण तरीके से मनाए जाएं, यही हमारा प्रयास है,” उन्होंने कहा।

सख्त कार्रवाई की चेतावनी

मुख्यमंत्री ने यह भी स्पष्ट किया कि जो लोग धार्मिक यात्राओं को लेकर भ्रामक प्रचार करेंगे या सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश करेंगे, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Editor CP pandey

Recent Posts

19 बार रक्तदान और सैकड़ों जरूरतमंदों की मदद, अब अयोध्या में सम्मानित होंगे सौरभ

अयोध्या में राष्ट्रीय सेवारत्न सम्मान से सम्मानित होंगे देवरिया पुलिस के रक्तवीर सौरभ त्रिपाठी देवरिया…

3 hours ago

मोदी के संस्कृत संदेश से लेकर मेहमानों की थाली तक, BRICS Summit में दिखेगी भारत की खास मेजबानी

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। भारत में होने वाले 18वें BRICS शिखर सम्मेलन से…

4 hours ago

दिल्ली जाने से पहले पढ़ लें ट्रैफिक अलर्ट, 11 से 13 सितंबर तक इन रास्तों पर असर

दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। राजधानी में 12 और 13 सितंबर 2026 को प्रस्तावित BRICS…

4 hours ago

जल बचाने की मुहिम में जनभागीदारी जरूरी

भारत में जल संकट अब केवल भविष्य की आशंका नहीं, बल्कि वर्तमान की गंभीर चुनौती…

4 hours ago

अस्सी का वह दौर

था, रिश्तों में था प्यार।अब रिश्ते हैं फोन में, सूना है घर-द्वार॥थोड़ा था पर बाँटकर,…

4 hours ago

तंत्र सोता रहा…!

जर्जर इमारतें गिरती रहीं, तंत्र सोता रहा,दीवारों की दरारें खूब चीखती रहीं,हमेशा शहर खामोश होता…

5 hours ago