सृजन के प्रांगण में श्री हनुमानजी की मूर्ति की हुई स्थापना

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)l जिले के टिकोरा मोड़ स्थित हेमरियां गांव इस समय पवनसुत के जयकारों से गुंजायमान है। पूरा गांव श्री हनुमानजी की भक्ति में तल्लीन दिख रहा है। उल्लेखनीय हो कि लखनऊ डिवाइन हार्ट एवं मल्टीस्पेशलिटी अस्पताल के वरिष्ठ हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ.पंकज कुमार श्रीवास्तव ने सृजन के प्रांगण में एक विशाल मंदिर का निर्माण करवाकर श्री हनुमान जी की मूर्ति स्थापना एवं प्राण प्रतिष्ठा करवाई है।

इस अवसर पर श्रद्धालुओं ने सुख, शांति, समृद्धि, खुशहाली, उत्थान व धार्मिक भावना की वृद्धि के लिए मंत्रोच्चारण व विधि विधान के साथ पूजन अर्चन किया। मूर्ति स्थापना के पश्चात एक विशाल भंडारे का आयोजन किया गयाl जिसमें हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। इस अवसर पर वरिष्ठ हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. पंकज कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि ईश्वर की दृढ़ आस्था से जीवन जीने की शक्ति मिलती है इसी शक्ति से व्यक्ति गंभीर बीमारियों से जीत जाता है। कार्यक्रम में आए लोगों ने इस नेक कार्य के लिए डॉ. पंकज को आभार व्यक्त किया।

अयोध्या के दशरथ महल के महंत बृजमोहन दास भी कार्यक्रम में शामिल होकर पुनीत कार्य के लिए शुभकामनाएं प्रेषित की एवं लोगों से ऐसे धार्मिक अनुष्ठान के लिए प्रेरणा लेने की अपील की। वहीं इस कार्यक्रम में विधान परिषद सदस्य डॉ. प्रज्ञा त्रिपाठी, सदर विधायक अनुपमा जयसवाल, बलरामपुर सदर विधायक पलटू राम, तुलसीपुर के विधायक कैलाश नाथ शुक्ला, डिवाइन हार्ट मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल के संस्थापक प्रो. ए.के. श्रीवास्तव, आभा श्रीवास्तव, मुख्य चिकित्सा अधिकारी सतीश कुमार सिंह, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. किशन द्विवेदी,डॉ.मलय श्रीवास्तव,डॉ. एस.के.वर्मा, डॉ. सर्वेश शुक्ला,डॉ. प्रमोद श्रीवास्तव,डॉ. शक्ति, डॉ. कौशल्या, डॉ. प्रांजल त्रिपाठी, डॉ. आनंद गुप्ता, ऑर्थोपेडिक सर्जन डॉ. मानवेंद्र प्रताप सिंह ,प्रो. राजेश चतुर्वेदी, कर्नल रंजीत मोहंता, प्रो. मनीष हिंदवी सहित तमाम प्रबुद्ध जन एवं प्रदेश भर से आये प्रतिष्ठित लोग मौजूद थे।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

रामलीला में अहिल्या उद्धार और गंगा अवतरण की लीला का मंचन

बहराइच/मिहींपुरवा (राष्ट्र की परम्परा)। नगर पंचायत मिहींपुरवा के रामलीला मैदान में श्री रामलीला ट्रस्ट (रजि.)…

5 hours ago

गोलवाघाट-झिंगहाघाट मार्ग निर्माण में तेजी लाने के निर्देश

30.56 करोड़ रुपये से बन रही फोरलेन सड़क और सरयू नदी पर पुल, डीएम ने…

5 hours ago

करजहाँ मोड़ पर सीआरपीएफ जवान की लगाई जाय प्रतिमा- कनकलता सिंह

बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा) जिले के बरहज थाना क्षेत्र अंतर्गत करजहाँ गाँव निवासी रामानंद यादव का…

5 hours ago

कलान में तमंचा और दो कारतूस के साथ वांछित आरोपी गिरफ्तार

शाहजहांपुर( राष्ट्र की परम्परा)lकलान पुलिस ने मारपीट गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने…

5 hours ago

डीएम ने 70वीं जनपदीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता का किया शुभारंभ

41 विद्यालयों के खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा, सांस्कृतिक कार्यक्रमों और जिम्नास्टिक प्रदर्शन ने बांधा समां…

5 hours ago

मतदाता सूची में नाम जुड़वाने को 17 और 24 अक्टूबर को विशेष अभियान

नए मतदाताओं को भी मिलेगा मौका, आवेदन जमा करने पर रसीद देना अनिवार्य गोरखपुर (राष्ट्र…

6 hours ago