गोष्ठी व हस्ताक्षर अभियान के मध्य मना कैंसर दिवस

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)l सीएमओ कार्यालय अंतर्गत अचल प्रशिक्षण केन्द्र में कैंसर दिवस पर एक गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी में कैंसर सुधार के लिए, सबका साथ सबका स्वास्थ्य थीम के तहत हस्ताक्षर अभियान एवं रैली का भी आयोजन किया गया। गोष्ठी की अध्यक्षता सीएमओ डॉ० सतीश कुमार सिंह ने की। डॉ० सिंह ने कहा कि शब्द कैंसर अपने आप में इतना भयावह है कि इसे सुनते ही व्यक्ति की रूह कांप जाती है। कैंसर के मरीजों की मानसिक स्थिति का विवरण करना नामुमकिन है। हम लोगों को जागरुक बनाना चाहते हैं ताकि ज्यादातर प्रकार के कैंसर का उपचार किया जा सकता है और इसे नियन्त्रित किया जा सके। गोष्ठी का संचालन एनसीडी क्लीनिक के डा० परितोष तिवारी ने किया।गोष्ठी को सम्बोधित करते हुए एनसीडी कार्यक्रम के नोडल डा० अनुराग वर्मा ने बताया कि कैन्सर सेल्स सबसे पहले शरीर को संक्रमण से बचाने वाले हिस्से में फलती है और उसके बाद खून के रास्ते शरीर के अलग अलग हिस्सों में जाती है और उन्हें संक्रमित करती है। चिकित्सा स्वास्थ्य शिक्षा सूचनाधिकारी बृजेश सिंह ने कहा कि विश्व स्वास्थ्य संगठन की पहल पर वर्ष 1933 में पहला कैंसर दिवस जिनेवा, स्विट्जरलैंड में मनाया गया। तबसे अब तक हर साल कैंसर दिवस पर नई थीम जारी की जाती है। इसके पीछे उद्देश्य ये है कि आम लोगों को कैंसर के खतरों के बारे में जागरूक किया जा सके। डीपीएम सरजू खान ने कहा कि जीवनशैली में बदलाव जैसे सेहतमंद आहार, शारीरिक व्यायाम, एल्कोहल एवं तंबाकू का सेवन न करना कैंसर से बचने के कारगर तरीके हैं। इससे न सिर्फ कैंसर से बचाव होता है बल्कि जीवन की गुणवत्ता भी बेहतर होती है।इस अवसर पर अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ० राजेश कुमार, डॉ० संतोष राणा, एफएलसी विवेक श्रीवास्तव, जिला एनसीडी क्लीनिक के डा० रियाजुल हक, पुनीत शर्मा, सन्तोष सिंह, बृज प्रकाश, मोहम्मद हारून, मोहम्मद फहीम सहित मेंटल हेल्थ की टीम व ब्लाॅको की पोषण सखी ने कार्यक्रम में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

प्याज-चीनी की महंगाई से बढ़ी रसोई की चिंता, क्या बफर स्टॉक बनेगा किसान-उपभोक्ता संतुलन का समाधान?

रसोई में महंगाई का तड़का: प्याज 70 रुपये पार, चीनी की तेजी ने बढ़ाई चिंता;…

22 hours ago

औद्योगिक भ्रमण में विद्यार्थियों ने समझी उद्योग जगत की कार्यप्रणाली

बिछुआ (राष्ट्र की परम्परा)। कक्षा में पढ़ाई के साथ विद्यार्थियों को उद्योग जगत की वास्तविक…

1 day ago

राखी का संदेश

✍️ विजय गुंजन स्नेह है, अनुराग है, पवित्रता का बंधन है,ममता भरे एक धागे का…

1 day ago

रक्षा बंधन: रिश्तों की डोर से राष्ट्र की परम्परा तक

नवनीत मिश्र रक्षा बंधन केवल कलाई पर राखी बांधने का पर्व नहीं, बल्कि भाई-बहन के…

1 day ago

रॉयल्टी के छह गुना दंड से परेशान पीडब्ल्यूडी ठेकेदार, कार्य बहिष्कार की तैयारी

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। लोक निर्माण विभाग, उत्तर प्रदेश के ठेकेदार रॉयल्टी से जुड़े मामलों…

2 days ago

भाई-बहन का स्नेहाकाश

✍️ संजय एम. तराणेकर कलाई पर बंधता धागा है,पर बंधता है उससे विश्वास,बहन की आँखों…

2 days ago