श्रावस्ती (राष्ट्र की परम्परा)l लोकसभा क्षेत्र श्रावस्ती के भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी साकेत मिश्रा का क्षेत्र के रत्नापुर, हुसैनपुर, खुरुहुरी सहित कई गांवों में गांववासियों ने अपना दल (एस) के जिला महासचिव बंटी शर्मा रवि के नेतृत्व में बड़ी संख्या में ग्राम प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्यों सहित गणमान्य नागरिकों ने स्वागत किया और अधिक से अधिक मतदान कर प्रचंड बहुमत से विजय के प्रति आश्वस्त किया।
भाजपा प्रत्याशी साकेत मिश्रा ने अपने सम्बोधन में स्वास्थ्य, शिक्षा, सड़क एवं केंद्र व प्रदेश सरकार द्वारा चलायी जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी तथा आगामी कार्यकाल में जिले में उद्योग स्थापना, रोजगार के साधन उपलब्ध करवाने के विषय में विस्तृत से चर्चा करते हुए आश्वस्त किया।
कार्यक्रम में भाजपा प्रत्याशी और विधायक दो प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं ने गेहूं की सीकर से बने प्रभु श्रीराम और राममंदिर की प्रतिकृति भेंट कर स्वागत किया।
इस अवसर पर प्रदीप चौधरी, अमित शुक्ला, रविंद्र वर्मा, राजकपूर, मालती वर्मा, अमृतलाल वर्मा, गोरखनाथ वर्मा, अंश कुमार चौधरी, दिनेश पाठक भाजपा मीडिया प्रभारी बब्बू शर्मा शशि सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रीय जन उपस्थित रहे।
SIT गठित, जांच में 7-8 युवकों के नाम सामने आए; वीडियो प्रसारित करने वालों पर…
https://twitter.com/myogiadityanath/status/2101981732010709364?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E2101981732010709364%7Ctwgr%5Ee39f3e9db9b48c27fd63eca1ab7f3cb52c23b438%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.prabhatkhabar.com%2Fstate%2Futtar-pradesh%2Fcm-yogi-attacks-opposition-in-meerut-outlines-election-strategy-youth-outreach-for-state-polls मेरठ में भाजपा का शक्ति प्रदर्शन, योगी ने विपक्ष पर साधा निशाना मेरठ (राष्ट्र…
ईरान में ‘कोड 100’ अलर्ट की खबर से बढ़ा तनाव, रियाद पर हूती हमले के…
AI निर्मितफोटो सेमीकंडक्टर क्षेत्र में भारत की छलांग, साइबर हमलों और दुष्प्रचार के खतरे को…
लखीमपुर (राष्ट्र की परम्परा)। लखीमपुर में सोमवार को एक स्कूल के क्लासरूम के भीतर महिला…
नाबालिग ई-रिक्शा चालकों पर पुलिस का शिकंजा, अभिभावकों और वाहन स्वामियों को कड़ी चेतावनी महराजगंज…